खेलमध्य प्रदेश

पुलिस ने फ्लैग रन आयोजित कर दिलाई सद्भावना की शपथ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पुलिस के जवानों द्वारा दिए गए बलिदान की याद को ताजा करने के लिए पुलिस स्मृति दिवस पुलिस झंडा दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा, एसडीओपी सुनील कुमार वरकड़े, थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग पुलिस विभाग व खेल विभाग के सामंजस्य से सद्भावना फ्लेग रन का आयोजन किया गया । रन में शामिल करीब 200 विद्यार्थियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई।
उप निरीक्षक रंजना शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की गई जिसमें जवान अपने हाथ में फ्लैग लेकर शामिल हुए। समापन अवसर पर उपनिरीक्षक रंजना शर्मा द्वारा बताया गया कि किसी भी देश के लिए पुलिस फोर्स काफी जरूरी होती है। जुर्म से बचाने और पापियों को उनके कर्म की सजा देने के लिए तथा उस क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का काफी ज्यादा सहयोग होता है। आज जो फ्लैग रन का आयोजन किया गया है वह पुलिस स्मृति दिवस, पुलिस झंडा दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में किया गया है पुलिस स्मृति दिवस पूरे भारत की पुलिस के लिए मनाया जाता है । यह उन पुलिस वालों को समर्पित है जो 1959 में भारत चीन की सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। हर वर्ष पुलिस में सेवा करने के दौरान शहीद होने वाले कर्मचारियों को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है।
फ्लैग रन के अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एनडी साहू, शिक्षक दीपक कटारे, एमएल बघेले, आरक्षक विजेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, महिला आरक्षक ऐश्वर्या व प्राची सिंह, आरक्षक अशोक पाठक, युवा समन्वयक सुभाष रैकवार उपस्थित रहे। पुलिस बल द्वारा ट्रैफिक डाइवर्ट किया जाकर बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया।

Related Articles

Back to top button