मध्य प्रदेश

कदमताल करते हुए निकले स्वयंसेवकों का जनता ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सिलवानी। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से निकला। हाथों में शस्त्र लेकर स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर घोष के साथ निकले। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। बैंड की धुन पर जहां से भी पथ संचलन निकला लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। संचलन हाईस्कूल, पुराना बस स्टेण्ड, गांधी आश्रम, शिवाजी नगर, तहसील, बड़ी मस्जिद, होली चौक, बुधवारा, आजाद मार्केट, कुशवाहा धर्मशाला, पुष्पा विद्यालय, बजरंग चौराहा होता हुए पुनः हाईस्कूल परिसर पहुंचकर समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button