धार्मिकमध्य प्रदेश

समोशरण विधान के समापन पर निकाली शोभायात्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । दस नवंबर से प्रारंभ हुए 72 समोशरण महामंडल विधान का आयोजन नगर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिसके समापन पर नगर में श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। शोभायात्रा में अखाड़ों के युवा भी अपने कर्तव्य दिखाते हुए चल रहे थे वही चौबीस रथो पर सवार इन्द्र इन्द्राणी चल रहे थे।
समोशरण विधान में प्रतिदिन प्रात: काल सुबह छ: बजे से भगवान का अभिषेक पूजन इत्यादि का कार्यक्रम तत्पश्चात मुनि संघ के मंगल प्रवचन एवं शाम को महाआरती महापात्रों के द्वारा की गई। जिसमें संपूर्ण नगर में धार्मिक वातावरण की लहर व्याप्त हो गई कि लगा कि प्रतिदिन नगर में जैसे उत्सव का वातावरण निर्मित हो गया हो। मुनि श्री राष्ट्रीय संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज के परम प्रभावी योग्य व्यापक श्रवण मुनि समता सागर महाराज, महासागर महाराज, निष्काम सागर महाराज एवं एलक निश्चय सागर महाराज के सानिध्य में वाणी भूषण बाल ब्रह्मचारी प्रतिष्ठाचार्य धीरज भैया के कुशल मार्गदर्शन में यह विधान सानंद संपन्न हुआ। जिसमें नगर के सभी महापात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और शुक्रवार को उसी की समापन बेला के अवसर पर संपूर्ण नगर में एक विशाल जुलूस श्रीजी की शोभायात्रा के साथ निकाला गया। जिसमें 48 पार्टियों में भगवान विराजमान होकर निकले एवं विभिन्न रथ एवं बग्गियों में विभिन्न महापात्र जिन्होंने इस विधान में बढ़ चढ़कर भाग लिया है। वह भी शोभायात्रा में साथ में चलें। श्रीजी की शोभायात्रा नसिया जी से शुरू होकर बड़ा जैन मंदिर, गांधी बाजार, पुराना बस स्टैंड, सागर रोड, नया बस स्टैंड, गंभीरीया रोड से होते हुए नसिया जी पहुंची जहां पर भगवान का अभिषेक एवं पूजन करने के पश्चात बड़े मंदिर जी में भगवान को विराजमान किया गया। पूज्य मुनिवर की दिव्य देशना का श्रवण समस्त नगरवासियों को मिला। इसी के उपलक्ष में एक महा शांति हवन का आयोजन भी किया गया जिससे नगर का संपूर्ण वातावरण सुगंधित हो गया पूज्य मुनि श्री ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह जो विश्व शांति महायज्ञ एवं विधान किया गया है इससे संपूर्ण नगर में ही नहीं क्षेत्र के आसपास के श्रद्धालुओं ने इस में बढ़ चढ़कर भाग लिया है उन सभी के घरों में परिवारों में सुख शांति की अमृत वर्षा होगी, क्षेत्र में सुख शांति का वातावरण निर्मित होगा।
जिला जैन पंचायत के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि नगर में पहली बार 72 समोशरण की रचना कर 15 दिन हुए धार्मिक कार्यक्रम, बड़ा दिगंबर जैन मंदिर में 72 समोशरण कि पहली बार निर्माण कराया गया।
भगवान की शोभायात्रा में संपूर्ण जिले के जैन समाज नें हिस्सा लिया राजस्थान नरसिंहगढ़ इत्यादि के बैंड बाजे गैरतगंज युवा शक्ति, सिलवानी व्यायाम शाला के युवा साथियों ने अत्यंत जोश के साथ जुलूस में भाग लिया। श्रीजी की शोभायात्रा के आगे आगे दो घोड़ो पर सवार युवक धर्म ध्वजा लिए हुए चल रहे थे, वही हाथी बग्गी पर ध्वजारोहण कर्ता परिवार बैठकर चल रहा था जो आकर्षण का केंद्र रहा। आधुनिकता की दौड़ में बैलगाड़ी पर एक झांकी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
मुनि संघ के साथ साथ श्रीजी की शोभायात्रा में हदाईपुर पाठशाला, महिला मंडल, शुक्र इन्द्र, आणत इन्द्र, ब्रह्म इन्द्र, ईशान इंद्र, सानत इंद्र , माहेन्द्र इन्द्र, पाठशाला परिवार, यज्ञ नायक, अष्ट कुमारी, बाहुबली महायज्ञ नायक, कुबेर इंद्र, सोधर्म इंद्र, चक्रवर्ती का रथ, चक्रवर्ती की बग्गी, वृषभ रथ, भारत बैंड को देखने के लिए सड़क के दोनों और काफी तादाद में महिला पुरुष खड़े हुए थे।
आभार समाज के अध्यक्ष अक्षय जैन सर्राफ के द्वारा व्यक्त किया गया। साथ ही समिति के सभी कोषाध्यक्षों ने तत्काल संपूर्ण हिसाब किताब को बनाकर मुनि श्री के समक्ष प्रस्तुत किया जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button