धार्मिक

शुक्र तारा उदित : इन 4 राशियों का शुक्रोदय के साथ ही होगा भाग्योदय भी, कहीं आपकी राशि तो नहीं ?

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
★᭄ॐ नमः श्री हरि नम: ★᭄●
शुक्र तारा उदित : इन 4 राशियों का शुक्रोदय के साथ ही होगा भाग्योदय भी, कहीं आपकी राशि तो नहीं ?
ऐश्वर्य, विलसिता, भौतिक सुख, नाटक, कला और सौंदर्य का ग्रह शुक्र 20 नवंबर को वृश्चिक राशि में उदय होगा। 2 अक्टूबर 2022 रविवार के दिन सुबह 05 बजकर 50 मिनट पर शुक्र अस्त हुआ था जो अब 20 नवंबर को रविवार के दिन सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर उदय होंगे। यानी पूरे 50 दिन बाद। इस बार शुक्र तारे का उदय होना 4 राशियों के भाग्य खोल देगा।
⚖️ तुला राशि : शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में उदित हो रहे हैं। इससे अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आमदनी के स्रोतों में इजाफा होगा। निवेश से लाभ होगा। यात्रा के लोग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की वेतनवृद्ध के योग बनेंगे। व्यापारियों अच्छा मुनाफा होगा।
🐊 मकर राशी : शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में उदित हो रहे हैं। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा हैं तो अच्‍छी वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारी हैं तो व्यापार का विस्तार होगा। दांपत्य और संतान सुख की प्राप्ति होगी।
⚱️ कुंभ राशि : शुक्र आपकी राशि के दसम भाव में उदित हो रहे हैं। शुक्र का उदय कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। आपके प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सुख और विलासिता के साधन बढ़ेंगे।
🐬 मीन राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। इससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी।

Related Articles

Back to top button