मध्य प्रदेशराजनीति

भारत जोड़ो यात्रा में उज्जैन‌ से शामिल होंगे विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l भारत देश के इतिहास में पहली बार किसी भी राजनीतिक व्यक्ति द्वारा देश में भाईचारा आपसी प्रेम सद्भाव बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व व पूर्व मुख्यमंत्री भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह के मार्गदर्शन पर आयोजित कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3570 किलोमीटर की पदयात्रा के मध्यप्रदेश में प्रवेश होने के उपरांत गांव गांव एवं शहर शहर से कांग्रेस कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं l
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में लाखों की तादाद में कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के साथ कदमताल मिलाते हुए चल रहे हैं l इसी तारतम्य में कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र से विधायक विजय राघवेंद्र सिंह कटनी जिला कांग्रेस कमेटी का. जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होने के लिए उज्जैन आगर मालवा क्षेत्र की पदयात्रा में पांच दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होंगे l
बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक बसंत सिंह ने बताया कि देश में जो माहौल बना है वह इसके पहले कभी नहीं था भारतीय जनता पार्टी अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए समुदाय से समुदाय के खिलाफ वातावरण पैदा कर रही है हमारे नेता राहुल गांधी ने दृढ़ संकल्प लिया है कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा कर आपसी भाईचारा एवं प्रेम की भावना नागरिकों में पुनः जागृत करना l
कटनी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा कि कटनी जिले के कोने-कोने से कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल जी की पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं ऐतिहासिक पदयात्रा में कटनी जिले से 29 नवंबर को कार्यकर्ता उज्जैन के लिए रवाना होंगे जहां राहुल जी के साथ 100 किलोमीटर चलने का लक्ष्य रखा गया है l
करण सिंह चौहान ने कहा भारत देश के 500 वर्ष के इतिहास में मुगल शासक व अंग्रेज शासक जितनी घृणा एवं महंगाई भारत में फैलाया था उससे 10 गुना ज्यादा भारतीय जनता पार्टी सरकार ने इस देश में फैलाया है l नागरिकों हैरान एवं परेशान है देश में बेतहाशा महंगाई है आम नागरिकों का जीना दूभर हो रहा है युवा डिग्री लेकर बेरोजगार भटक रहा है लेकिन भाजपा सरकार के मुखिया इवेंट्स में व्यस्त हैं l

Related Articles

Back to top button