स्मार्ट गांव फाउंडेशन एवं रिचा फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । स्थानीय नोहटा के पंडित जेपी तिवारी पब्लिक स्कूल में स्मार्ट गांव फाउंडेशन एवं रिचा फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में गत 1 वर्ष से कोडिंग की कक्षाओं के सफल संचालन के बाद एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय में कोडिंग के अच्छे परिणाम के फल स्वरुप रिचा फाउंडेशन के द्वारा विद्यालय को एक लैपटॉप एवं एक प्रोजेक्टर बच्चों की कोडिंग की क्लास में गुणवत्ता लाने के लिए भेंट किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत्येंद्र सिंह लोधी ने बताया कि भारत के 5 प्रदेशों में यह कक्षाएं संचालित हैं जिसमें मध्य प्रदेश का यह एकमात्र प्रथम विद्यालय है जहां बच्चों को कोडिंग सिखाई जाती है। स्मार्ट गांव एवं रिचा फाउंडेशन के द्वारा जो प्रतियोगिता आयोजित होती हैं । उनमें भी जेपी तिवारी पब्लिक स्कूल हमेशा विशेष स्थान प्राप्त करता है वही कार्यक्रम में शिक्षकों में वैशाली सैनी आस्था चौकसे वैष्णवी नेमा को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया इसी प्रकार बच्चों में अलायशा खान, जिया राय, इशांत लोधी, दर्शिका जैन, वैभव नामदेव, सानिया खान, सक्षम लोधी, खुशी यादव, ईशानी राजपूत, डॉली अहिरवाल, सचिन राठौर एवं प्रणवी सोनी को विशेष रुप से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती सोनम यादव जनपद सदस्य अनिल रैकवार, उपसरपंच मुन्ना राय, विद्यालय के संचालक रमेश यादव यादव स्मार्ट गांव फाउंडेशन से राहुल भट्ट,, नितिन मिश्रा विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश यादव ने किया ।




