मध्य प्रदेश
शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में विश्व एड्स दिवस कार्यशाला का आयोजन
सिलवानी । गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमें एड्स की रोकथाम के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे डॉ. आई खान (एमबीबीएस एमएस) ने एड्स की गंभीरता को व्यक्त करते हुए इसके दुष्परिणाम एवं रोकथाम के संबंध में सभी को जागरूक किया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ बीडी खरवार के दिशा निर्देशन में संपन्न किया गया।
कार्यक्रम जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया । कार्यक्रम का संचालन मनोहर पंथी द्वारा , स्वागत डां. लक्ष्मीकांत नेमा, धन्यवाद मुत्तकीन अहमद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में श्वेता सोलंकी, प्रतिभा डेहरिया, डॉ रामानुज रघुवंशी डी.सी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।



