क्राइम

अम्बाडी में 17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर : नसीम अली
सलामतपुर। सलामतपुर के थाना अंतर्गत आने वाली दीवानगंज पुलिस चौकी के गांव अम्बाडी में सर 17 वर्षीय नाबालिक लड़की ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही सूचना मिलते ही दीवानगंज पुलिस सलामतपुर पुलिस एवं महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंचे पंचनामा बनाकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रायसेन जिला अस्पताल भेजा ।
एसआई जीएस तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि अम्बाडी में किराए के मकान में जितेंद्र खटीक जो जालौन यूपी के रहने वाले हैं कपड़ों का व्यवसाय करते हैं उनकी पुत्री विशाखा उम्र 17 साल ने जब घर पर कोई नहीं था दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है आत्महत्या करने का कारण अभी अज्ञात है पुलिस मामले की जांच कर रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए रायसेन जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button