कलेक्टर दिखे एक्शन मोड में जैसीनगर विकासखंड की नल जल योजना की वन टू वन की समीक्षा
अधूरे निर्माण कार्य पर जताई सख्त नाराजगी
सुरखी विधानसभा में 31 मार्च तक घर-घर टोटी के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा : हीरा सिंह राजपूत
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । सागर कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने जैसीनगर पहुंचकर मंगल भवन में जल जीवन मिशन अंतर्गत नल-जल योजना की समीक्षा बैठक की, बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत और कलेक्टर दीपक आर्य ने पीएचई विभाग के अधिकारियों ठेकेदारों और संबंधित ग्राम के जनप्रतिनिधियों के साथ नल जल योजना की वन टू वन समीक्षा की और कई गांवों में नल जल योजना के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से कहा कि ऐसे नहीं चलेगा सस्पेंड कर दिए जाओगे साथ ही ठेकेदारो से सख्त लहजे में साफ साफ कहा कि काम करो ठेकेदार चाहे कहीं का भी हो हमें काम चाहिए नहीं तो टर्मिनेट और ब्लैक लिस्टेड कर दिए जाओगे कलेक्टर ने ठेकेदार और अधिकारियों को प्रत्येक गांव में नल जल योजना के सभी निर्माण कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि 31 मार्च तक जैसीनगर विकासखंड की 57 एकल नल जल योजनाए पूर्ण कर लोगो घर-घर टोटी के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाया जाए।
साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि जल जीवन मिशन की नल जल योजना हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना है, और पिछले दिनों सागर में हुई बैठक में केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नल जल योजना की सही समीक्षा ब्लॉक स्तर पर करने का निर्णय लिया था जिसकी आज जैसीनगर ब्लॉक की समीक्षा की गई है और मार्च तक पूरे सुरखी विधानसभा में घर-घर टोटी के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा।




