मध्य प्रदेश

पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान मेंकाटे गए चालान

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया जिसमें दो पहिया वाहन चालकों के लाइसेंस, वाहन के कागजात और बिना हेलमेट लगाए हुए लोगों के चालान किए गए वहीं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट फिटनेस आदि की चेकिंग की गई पुलिस की यह कार्रवाई देखकर दूर से ही कई वाहन चालक यहां वहां के रास्तों से भागते नजर आए या वापस हो गए। ऐसे करीब एक दर्जन वाहनों के चालान किए गए हैं जिनके पास या तो कागज पर्याप्त मात्रा में नहीं थे या लाइसेंस आदि नहीं था बिना हेलमेट लगाए वालों को पुलिस ने समझाइश देकर एक मौका दिया कि यदि दोबारा बिना हेलमेट के पाए गए तो उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button