कृषिदेश विदेशमध्य प्रदेश

भारतीय किसान संघ की गर्जना रैली को 19 दिसम्बर को दिल्ली में, किसान रवाना

सिलवानी । भारतीय किसान संघ किसान की गर्जना रैली 19 दिसंबर रामलीला मैदान नई दिल्ली में सम्मिलित होने के लिए सिलवानी से संगठन के किसान रवाना हुए।
भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र रावत ने बताया कि गर्जना रैली के मुख्य बिंदु लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करवाना, सभी प्रकार के कृषि जिंसों पर जीएसटी समाप्त करना, किसान सम्मान निधि में पर्याप्त बढ़ोतरी करना, कृषि क्षेत्र में जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार करें और गोपालन के लिए प्रत्येक गाय पर 9:00 ₹100 प्रति गाय पर दिया जाए। सरकार द्वारा किसानों को दिए जाने वाले सभी प्रकार के अनुदान सीधे किसान के खाते में दिए जाएं। कृषि बीमा पॉलिसी को सरल कर किसान हितेषी बनाया जाए। देश के कृषि उत्पाद को देखते हुए आयात निर्यात नीति को सही किसान हितेषी बनाया जाए । संगठन का मुख्य लक्ष्य है जो किसान हित करेगा वही देश पर राज करेगा देश के हम भंडार भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगे।

Related Articles

Back to top button