मध्य प्रदेश

ट्रेनों के स्टापेज को लेकर कार्यपालन अधिकारी के नाम ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । विश्व ऐतिहासिक स्थल के रूप में विख्यात पर्यटक स्थल पर ट्रेनों के स्टापेज को लेकर रेलवे अपडाउनर्स प्रोगेसिव बेलफेयर एसोसिएशन के बेनर तले रविवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी रेल मंत्रालय नई दिल्ली के नाम ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया ।
इस ज्ञापन में मांग की गई है कि यह स्थल एक विश्व ऐतिहासिक पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है यहां देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है तथा नगर के छात्र छात्राओं सहित व्यापारियों के साथ ही नगर में आने जाने वाले अपडाउनर्सो को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस स्थल की प्रसिद्धि को देखते हुए इस स्थल पर विभिन्न ट्रेनों के स्टापेज की तत्काल आवश्यकता के मध्यनजर शीघ्र किया जाये। जिससे लोगों को ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध हो सके इस अवसर पर अनेक लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Back to top button