मध्य प्रदेशहेल्थ

कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार अलर्ट : मुखमंत्री शिवराज ने मुख्यमंत्री निवास में बुलाई बड़ी बैठक

मुखमंत्री अब खुद करेंगे मॉनिटरिंग
भोपाल। दुनिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार अलर्ट मोड हो गई है। अब कोरोना को लेकर सीएम शिवराज खुद मॉनिटरिंग करेंगे। कोरोना के अलर्ट के बीच मुख्यमंत्री ने बड़ी बैठक बुलाई है। कोरोना नियंत्रण के लिए शाम साढ़े 5 बजे मुख्यमंत्री निवास में बैठक होगी।
इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग संबंधित समेत सभी अधिकारी शामिल होंगे। केंद्रीय गाइडलाइन के अनुसार एमपी में भी कोरोना को लेकर गाइडलाइन जारी होंगी। प्रदेश की ऐक्टिव केस और कोरोना स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान जानकारी लेंगे। उसके बाद नियमों को लेकर गाइडलाइन जारी करेंगे।
इंदौर में कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को मास्क लगाने के निर्देश जारी किए हैं। सीएमएचओ ने आम लोगों से की अपील लोग भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ना जाएं मास्क का उपयोग करें।
प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 7 केस एक्टिव है। इनमें खंडवा में तीन, भोपाल में तीन और इंदौर में एक केस शामिल है। ज़्यादा से ज़्यादा सैंपल टेस्टिंग बनाने के विभाग ने निर्देश जारी किए है। नए वैरिएंट को लेकर सैंपल सेंटर तय किए गए है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, जबलपुर और रीवा में टेस्ट होंगे।
भोपाल के एम्स में कोरोना की जांच और जिनोम सीक्वेंसिंग होगी। लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए एक बार फिर लैब तैयार हुई है। फ़िलहाल प्रदेश में कोरोना की स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना का नया केस प्रदेश में नहीं आया है। एम्स की लैब को तैयार किया गया है। प्रदेश में हर कोरोना पॉजिटिव सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग होगी। अभी कोई योजना के नए केस को सरकार लाइटली बिलकुल भी नहीं लेगी। एम्स के आयुष विभाग और लैब में तैयारी चल रही है।

Related Articles

Back to top button