सुशासन दिवस पर सीएम राइज स्कूल में बच्चों को दिलाई शपथ
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस 25 दिसम्बर से एक दिवस पूर्व सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी 24 दिसम्बर को सीएम राइज स्कूल में स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई।
संस्था के प्राचार्य एम एल बघेले ने विद्यार्थियों को बताया की सुशासन दिवस का उद्देश्य देश में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन प्रदान करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता से लोगों को अवगत कराना है। सुशासन दिवस लोगों के कल्याण और बेहतरी को बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। यह सरकारी कामकाज को मानकीकृत करने और इसे देश के नागरिकों के लिए अत्यधिक प्रभावी और जवाबदेह शासन बनाने के लिए मनाया जाता है।
उन्होंने बताया कि साल 2014 में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में हर साल 25 दिसंबर को ‘गुड गवर्नेंस डे’ मनाने की घोषणा की थी। भारत सरकार द्वारा यह घोषित किया गया कि हर साल 25 दिसंबर (गुड गवर्नेंस डे) को पूरे दिन काम किया जाएगा। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में बहुत से ऐसे काम हुए, जिनकी वजह से उन्हें हमेशा याद किया जाता है। केंद्र सरकार ने उनके मरने के बाद यह घोषणा की कि हर साल 25 दिसंबर को ‘गुड गवर्नेंस डे’ मनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जाएगी। यह दिन पूरी तरह से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित होता है। अटल बिहारी वाजपेयी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने भारत को शिखर तक पहुंचाया।
इस अवसर पर सभी शिक्षक और उपस्थित विद्यार्थियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई ।




