मध्य प्रदेशराजनीति

आशा कार्यकर्ताओं को आश्वासन, कांग्रेस की सरकार आते ही उचित वेतन व नियमित कराएंगे : संदीप शर्मा

सिलवानी। सिलवानी नगर में आशा उषा कार्यकर्ता विगत दिनों से धरने पर बैठी है। आशा कार्यकर्ता नियमित वा उचित वेतन आदि मांगो को लेकर धरने पर बैठी है। मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष पंडित संदीप शर्मा ने आशा उषा कार्यकर्ताओं के धरना स्थल पर पहुंचकर उनको विश्वास जताया कि कांग्रेस पार्टी हर मोर्चे पर उनके आंदोलन में साथ खड़ी है और भविष्य में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ की सरकार बनती है तो उनकी जायज मांगे पूर्ण की जाएंगी। जिसका स्वागत करते हुए ” आशा उषा कार्यकर्ताओं ने आश्वासन दिया कि हम सब आपके और कांग्रेस पार्टी के साथ हैं।
इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि भारत पटेल, राधेलाल साहू, जनपद सदस्य जगन ठाकुर, बिट्टू राय, संतोष यादव एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button