खेलमध्य प्रदेश
खेल से आपसी भाईचारा बढ़ता है, क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
रिपोर्टर : प्रफुल्ल भार्गव
सिलवानी । तहसील के ग्रामीण अंचल में ग्राम पंचायत जैतपुर में जैतपुर क्रिकेट समिति के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ । प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, संतोष पटेल द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। साथ ही समिति के खिलाड़ी ओम प्रकाश कप्तान, राहुल, राधेश्याम, अभिषेक, धर्मवीर, विवेक एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ करने पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि राजकुमार पटेल हीरापुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद कहा कि खेल में आपसी भाईचारा बढ़ता है साथ ही ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है।



