कांग्रेस के स्थापना दिवस पर दमोह कांग्रेस कार्यालय पदाधिकारी नियुक्त
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। कांग्रेस के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस दमोह के जिला प्रभारी धर्मेंद्र घई की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा की अनुशंसा से किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित नितिन मिश्रा की सहमति से किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
जिनमें मानक राय को जिला संगठन सचिव, पूर्ववेन्द सिंह ठाकुर को दमोह ग्रामीण ब्लॉक सचिव, सुनील सिंह ठाकुर मंडल अध्यक्ष नरसिंहगढ़, भुजबल सिंह ठाकुर सेक्टर अध्यक्ष निवोरा, अरविंद सिंह ठाकुर सेक्टर अध्यक्ष बलारपुर नियुक्त किया गया। आभार दमोह ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम ठाकुर द्वारा व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजपूत, कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता, भूपेंद्र अजवा, कल्लन जैन सहित अनेक कांग्रेस के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही एवं सभी को शुभाकामनाएं प्रेषित की गई।



