भव्य कलश यात्रा से हुआ 25 दिवसीय श्रीराम चरितमानस महायज्ञ का शुभारंभ
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला मुख्यालय दमोह से 25 किलोमीटर दूर ग्राम बीजाडोगरी तपोभूमि गंगाझिरिया सिद्ध क्षेत्र धाम में 25 वां 25 दिवसीय श्रीरामचरित मानस महायज्ञ विराट मानस सम्मेलन की कलश यात्रा सोमवार की शाम को छोटे सरकार महंत श्रीराम अनुग्रह दास जी के सानिध्य मे निकाली गई।
कलश यात्रा तपोभूमि गंगा झिरिया धाम बीजाडोगरी खेरमाता मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर गांव देवताओं के पूजन के बाद यज्ञ स्थल पहुंचीं। इस भव्य कलशयात्रा मे कन्या सिर पर 108 कलश रखकर चल रही थी। महिलाएं भजन कीर्तन करते हुए कलशयात्रा मे शामिल थीं। वहीं पुरुष श्रीराम धुन रामनाम संकीर्तन करते हुए साथ साथ चल रहे थे । गंगा झिरिया सिद्ध धाम के श्री श्री 1008 महंत श्री राम अनुग्रह दास दास महाराज जी यज्ञाचार्य सहित श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। ज्ञात हो कि 25 दिवसीय भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा वहीं प्रवचन माला कार्यक्रम 9 जनवरी से 11 पंडित श्याम सुंदर पौराणिक 12 जनवरी से 13 पंडित प्रेम नारायण राजौरिया 14 जनवरी से 15 बुंदेली रत्न उजयार सिंह दाज्यू 16 जनवरी से 18 पंडित भगवत शरण तिवारी 19 जनवरी से 21 पंडित रामदास मिश्रा 22 जनवरी से 25 जनवरी पंडित प्रभुदयाल पाठक प्रवचन होंगे। महंत श्री राम अनुग्रह दास जी के परम सानिध्य मे यह पूरा भव्य धार्मिक आयोजन होगा। नए साल मे श्रीरामचरित मानस विराट महायज्ञ का 25 वां आयोजन है। क्षेत्र वासी एवं ग्राम वासियों के सहयोग से निरंतर नए साल में आयोजित किया जाता है।



