किसानों की बैठक में केंद्र प्रदेश सरकार की योजनाओं का फायदा दिलाने हुई चर्चा
बोले सरकारें खेती को फायदे का कारोबार बनाने पर कर रही कार्य
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । भाजपा किसान मोर्चा की बैठक आयोजित की गई।जिसमें केंद्र की मोदी सरकार और मप्र की शिवराज सरकार द्वारा किसान हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन पर खुलकर चर्चा हुई। किसान मोर्चा जिला रायसेन सांची विधानसभा के समस्त मंडल देवनगर, सांचेत, रायसेन, खरवई, सांची, दीवानगंज मंडलो में किसान मोर्चा की बैठक रखी गई जिसमे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा जिला महामंत्री जवाहर सिंह किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल, जिला मंत्री अवतारसिंह जिला मंत्री इंदल सिंह मीणा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र दुबे मोजूद रहे ।
मीणा ने समस्त मंडल में पहुंचकर अभी किसान भाईयो और समस्त पदाधिकारी गणों को संबोधित करते हुए बताया आप सभी गांव गांव जाकर केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजनाओ को पहुंचाए । जिससे सभी किसान बन्धुओं को योजनाओं का भरपूर लाभ मिले ।
देवनगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सांचेत मंडल अध्यक्ष लखन सिंह पटेल, रायसेन मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह जादौन, खरबई मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह, सांची मंडल अध्यक्ष मनोज अग्रवाल सभी मंडल अध्यक्षो ने अपने अपने मंडल में किसान मोर्चा की बैठक रख कर कार्यक्रम को सफल बनाया।



