कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह ने 3-3 हजार मैट्रिक टन के दो वेयर हाउसो का किया उद्घाटन
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । बुधवार को हरपालपुरा, पटेरा में जय मां शीतला वेयरहाउस संचालक- दिनेश सोनी एवं श्री रामगोपाल वेयर हाउस संचालक- शुभम सोनी के 3-3 हजार मैट्रिक टन के दो वेयर हाउसो का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री राहुल सिंह, अध्यक्ष मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक एवं कारपोरेशन द्वारा किया गया। राहुल सिंह ने विस्तार से नवीन वेयरहाउस बनाने की प्रक्रिया को बड़े ही सरल रूप में सबके समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पूर्व में अनाज भंडारण हेतु वेयरहाउसो की कमी प्रदेश में बनी रहती थी। लेकिन प्रदेश में भंडारण क्षमता बढ़ी है. प्रदेश के हर जिले में भंडारण हेतु, पर्याप्त क्षमता के वेयरहाउस बन चुके। इसके लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की. इस अवसर पर हट्टा विधायक पीएल तंतवाय, पूर्व विधायक विजय सिंह राजपूत, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष आलोक अहिरवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री सुनील रोहित, मंडल अध्यक्ष पटेरा राजेंद्रसिंह, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन पटेल, जनपद सदस्य जय हजारी, डॉक्टर सूरतसिंह जी, वीरेंद्र सोनी सहित पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।




