ज्योतिष

Aaj ka Panchang आज का पंचांग गुरुवार, 09 फरवरी 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
गुरुवार 09 फरवरी 2023

मंगल श्री विष्णु मंत्र :-
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
🐁 09 फरवरी 2023 दिन गुरुवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का पावन व्रत है। आज चन्द्रोदय का समय रात्रि 08:55 PM पर है। आप सभी सनातनियों को संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी के पावन व्रत की हार्दिक मंगलकामनाएँ।।
☄️ दिन (वार) – गुरुवार के दिन तेल का मर्दन करने से धनहानि होती है । (मुहूर्तगणपति)गुरुवार के दिन धोबी को वस्त्र धुलने या प्रेस करने नहीं देना चाहिए । गुरुवार को ना तो सर धोना चाहिए, ना शरीर में साबुन लगा कर नहाना चाहिए और ना ही कपडे धोने चाहिए ऐसा करने से घर से लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती है ।
गुरुवार को पीतल के बर्तन में चने की दाल, हल्दी, गुड़ डालकर केले के पेड़ पर चढ़ाकर दीपक अथवा धूप जलाएं । इससे बृहस्पति देव प्रसन्न होते है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है ।
गुरुवार को चने की दाल भिगोकर उसके एक हिस्से को आटे की लोई में हल्दी के साथ रखकर गाय को खिलाएं, दूसरे हिस्से में शहद डालकर उसका सेवन करें।
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ सायन – उत्तरायण
🌦️ ऋतु – सौर शिशिर ऋतु
🌤️ मास – फाल्गुन माह
🌖 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि – चतुर्थी 29:06 PM बजे तक उपरान्त पञ्चमीं तिथि है।
✏️ तिथि स्वामी : चतुर्थी के देवता हैं शिवपुत्र गणेश। तथा पंचमी: इस तिथि के स्वामी नाग देवता हैं।
💫 नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी 20:18 PM तक उपरान्त हस्त नक्षत्र है।
🪐 नक्षत्र स्वामी : उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी सूर्य है। तथा देवता अर्यमा होते हैं।
🔊 योग – सुकर्मा 15:09 PM तक उपरान्त धृति योग है।
⚡ प्रथम करण : बव – 07:13 पी एम तक
✨ द्वितीय करण : बालव – पूर्ण रात्रि तक
⚜️ दिशाशूल – गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो दही खा कर यात्रा कर सकते है।
🔥 गुलिक काल : गुरुवार का (अशुभ) काल 09:50 ए एम से 11:13 ए एम
🤖 राहुकाल (अशुभ) – दोपहर 13:30 बजे से 15:00 बजे तकराहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदय – प्रातः 06:29:38
🌅 सूर्यास्त – सायं 17:31:32
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:21 ए एम से 06:13 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 05:47 ए एम से 07:05 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 12:13 पी एम से 12:58 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:26 पी एम से 03:10 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:04 पी एम से 06:30 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 06:06 पी एम से 07:24 पी एम
💧 अमृत काल : 02:35 पी एम से 04:20 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:09 ए एम, फरवरी 10 से 01:01 ए एम, फरवरी 10
🚓 यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏻 आज का मंत्र-ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
🤷🏻‍♂️ आज का उपाय-गणेश मंदिर में बूंदी के लड्डू अर्पित करें।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी, (चन्द्रोदय रात्रि 9:34 मि.), फ़िल्म अभिनेता राजीव कपूर पुण्य तिथि, स्वतन्त्रता सेनानी बालकृष्ण चापेकर स्मृति दिवस, भारत के राजनीतिज्ञ – एकनाथ शिंदे जन्म दिवस, मराठा सेनापति ‘दत्ताजी शिन्दे’ स्मृति दिवस, चॉकलेट डे, नेशनल पिज्जा डे, नेशनल रीड इन द बाथटब डे, नेशनल टूथैश डे, कंजेनिटल हार्ट डिफेक्ट अवेयरनेस वीक, वन अग्नि सुरक्षा दिवस (सप्ताह)
✍🏼 विशेष – चतुर्थी तिथि को मूली एवं पञ्चमी तिथि को बिल्वफल त्याज्य बताया गया है। इस चतुर्थी तिथि में तिल का दान और भक्षण दोनों त्याज्य होता है। इसलिए चतुर्थी तिथि को मूली और तिल एवं पञ्चमी को बिल्वफल नहीं खाना न ही दान करना चाहिए। चतुर्थी तिथि एक खल और हानिप्रद तिथि मानी जाती है। इस चतुर्थी तिथि के स्वामी गणेश जी हैं तथा यह चतुर्थी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है। यह चतुर्थी तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभफलदायिनी मानी गयी है।
🛟 Vastu tips 🗽
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने वाहन से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए रात में अपनी कार में सीट के नीचे एक अखबार बिछाकर उस पर थोड़ा सा सेंधा नमक डालने और अगली सुबह उस उस नमक को नाली में बहा दें, तो कार में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने कार में मौंजूद नेगेटिविटी को दूर करने के लिए कार में ही छोटे से बॉक्स में कुछ पत्थर को रेत मिलाकर रखें, तो कार में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है। आपको बता दें, कि वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे पांच तत्वों का संतुलन बना रहता है। इस उपाय को करने से आप किसी भी अप्रिय घटना से बच सकते है।
यदि आप अपने कार की वास्तु दोष को दूर करना चाहते है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप कार्य में श्रीयंत्र, मारुति यंत्र या कोई फेगशुई आइटम रखे, तो आपके कार में मौंजूद नकारात्मक ऊर्जा हमेशा के लिए खत्म हो सकती है और आपका सफर हमेशा अच्छा हो सकता है।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
हल्दी दूध औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी खर्राटों की समस्या के लिए बेहद फायदेमंद है। इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और खर्राटे लेने की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। अगर आप इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं रात में सोते वक्त हल्दी वाला दूध पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
सेब खाएं खर्राटे को दूर करने में सेब खाना बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटैशियम खर्राटे को दूर करने में मदद करता है। सेब में मौजूद पोषक तत्व ब्लड वैसेल्स के फंक्शन को बेहतर बनाने का काम करते हैं, जिससे खर्राटे की परेशानी दूर हो जाती है।
🫘 आरोग्य संजीवनी 🍶
क्या आपके पेशाब से बदबू आना नॉर्मल है-पेशाब से बदबू आने का मतलब है कि आपको अधिक पानी पीने की जरुरत है। लेकिन, अगर आप दवाइयों पर हैं या विटामिन, कॉफी, शराब, सौंफ, लहसुन और प्याज जैसी चीजों का ज्यादा सेवन करते हैं तो ये भी पेशाब से बदबू आने का कारण हो सकता है। तो, कुछ मिला कर समझें कि ये नॉर्मल नहीं है।
डायबिटीज में आती है मीठे फल जैसी तेज गंध
डायबिटीज के मरीजों में अक्सर मीठे फल जैसी तेज गंध आती है। ये इस बात का संकेत है कि आपका डायबिटीज असंतुलित हो गया है और शुगर बढ़ गया है। इसलिए आपका शरीर आपके रक्त में अतिरिक्त चीनी से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहा है।
सिरप जैसी तेज गंध शिशुओं और बच्चों के पेशाब से अक्सर ऐसी गंध आती है। ये असल में बच्चों में पानी की कमी, पेट खराब होना, दौरे, नींद न आना, चिड़चिड़ापन और खराब आहार का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में डॉक्टर को दिखाएं।
📚 गुरु भक्ति योग 🪔
अगर आप प्रोफेशनल लाइफ को सही से मैनेज नहीं कर पा रहे हैं और इसमें ग्रोथ करना चाहते हैं तो आचार्य श्री गोपी राम के कोट्स आपके बेहद काम आ सकते हैं। शास्त्रो के विद्वानों में से एक माने जाते हैं। उनकी नीति-शास्‍त्र आज भी लोगों की सफल होने के लिए मोटिवेट कर रही है। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम के उन कोट्स के बारे में जिन्हें प्रोफेशनल लाइफ के दौरान फॉलो करियर को आगे बढ़ाया जा सकता है।
“यदि आप ज्ञान की तलाश कर रहे हैं, तो आराम पाने की उम्मीद छोड़ दें।”
अपने आप में अगर आप सफल होना चाहते हैं को ये जान लें, करियर में ग्रोथ होना एक मुश्किल प्रक्रिया है और इसलिए इस दौरान सीखते रहिए और आराम के बारे में सोचना बंद कर दीजिए।
“दूसरों के सामने अपने प्लान के बारे में बात न करें क्योंकि दूसरे आपके काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे।”
आज हम सब ऐसी दुनिया में जी रहे हैं, जहां कॉम्पिटिशन काफी ज्यादा है। यहां आइडिया की कमी नहीं है। लोग दूसरों के आइडिया सुनते ही उसे अपना बताकर काम करना शुरू कर देते हैं। ऐसे में अपने मन की बात दूसरों के सामने करने से बचना चाहिए।
“जो लोग अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं वे विनाश के नजदीक होते हैं।”
आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार भाषा पर संयम होना सबसे महत्वपूर्ण है। कोई भी अपने आप को नेगेटिव एनर्जी से घेरना पसंद नहीं करता है, खासकर कार्यस्थल पर। ऐसे में मुंहफट न बनें और ऐसे शब्द न बोलें जिन्हें आप कभी वापस नहीं ले सकते। ऑफिस या मीटिंग में प्रोफेशनल भाषा का ही इस्तेमाल करें।
“जो चुनौतियों का सामना करने के लिए योजना बनाते हैं और खुद को तैयार करते हैं, उनके लिए सफल होने की सबसे अधिक संभावना होती है।”
अगर काम किसी काम में सफल होना चाहते हैं तो पहले अपना मन बना लीजिए और सोचिए कि ये काम आपको करना है और उस काम से संबंधित योजना बनाईए, ताकि आप आसानी से अपना लक्ष्य हासिल कर सके।
“जब बात कुछ सीखने या व्यापार करने की आती है तो आपको बेशर्म होना चाहिए।”
जब प्रोफेशनली हमें हमारी गलती पर सीनियर्स कुछ कह देते हैं तो हम उस बात को अपने अहंकार (EGO) पर ले लेते हैं। ऐसे में अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो सीखने या व्यापार करने मोटी चमड़ी की जरूरत है। गलतियां करें, सीखें और आगे बढ़ें यही सफलता की कुंजी है।
“व्यक्ति को अपने जीवन का सदुपयोग करना चाहिए। यह छोटा है और जवानी और भी छोटी है।
जीवन को पूरी तरह से जीने के लिए है। जवानी का वो समय होता है, जब कोई व्यक्ति सबसे तेजी से बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत कर सकता है। अपनी जवानी के समय का सही इस्तेमाल करियर को बढ़ाने और नई चीजों को सीखने में करना चाहिए।
●●●●●★᭄ॐ नमः श्री हरि नम: ★᭄●●●●●
⚜️ चतुर्थी तिथि में तिल का दान और भक्षण दोनों भी त्याज्य है। आज गणपति, गजानन, विघ्नहर्ता श्री गणेशजी की पूजा का विशेष महत्त्व है। आज गणपति की पूजा के उपरान्त मोदक, बेशन के लड्डू एवं विशेष रूप से दूर्वादल का भोग लगाना चाहिये इससे मनोकामना की सिद्धि तत्काल होती है।
शास्त्रानुसार जिस व्यक्ति का जन्म चतुर्थी तिथि को होता है वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। चतुर्थी तिथि में जन्म लेने वाला व्यक्ति बुद्धिमान एवं अच्छे संस्कारों वाला होता है। ऐसे लोग अपने मित्रों के प्रति प्रेम भाव रखते हैं तथा इनकी सन्तानें अच्छी होती है। इन्हें धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है और ये सांसारिक सुखों का पूर्ण उपभोग करते हैं।

Related Articles

Back to top button