MP Breaking News : कर्जमाफी की आस में डिफाल्टर हुए किसानों के ब्याज की राशि भरेगी एमपी सरकार

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने विकास यात्रा में की घोषणा
शुजालपुर । तत्कालीन प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा कर्ज माफी की घोषणा के बाद यह घोषणा पूरी न होने से ओवरड्यू व डिफाल्टर हुए किसानों के उस समय से ब्याज की राशि मध्यप्रदेश सरकार बैंको को सीधे देगी। यह घोषणा स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने करते हुए ग्राम जेठड़ा में बताया कि सरकार बजट में इसका प्रावधान करने जा रही है।
मंत्री परमार ने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने कर्ज माफी का वादा किया था तथा कर्ज माफी होने की आस में कई किसान बैंकों में डिफाल्टर हो गए। उन पर ब्याज की राशि बड़ी मात्रा में बकाया हो गई है। किसानों को राहत देने के लिए मध्य प्रदेश की सरकार जल्द ही सभी किसानों के उस अवधि से ब्याज की राशि बैंकों को सीधे भुगतान करेगी ताकि किसानों को राहत मिल सके। विकास यात्रा के दौरान किसानों को राहत देने की बात कहते हुए मंत्री परमार ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों की हितेषी है और आगे भी किसानों के हित में निर्णय लेती रहेगी।



