मध्य प्रदेश

दमोह जिले प्रसिद्ध तीर्थ जागेश्वर नाथ बांदकपुर शिवरात्रि ट्रेनों स्टापेज की मांग

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले में सिद्ध बांदकपुर जागेश्वर नाथ महादेव का प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र है जहां प्रदेश के साथ साथ पूरे देश से शिवरात्रि के महापर्व पर लाखों श्रद्धालुजन आते हैं, कोरोना महामारी के दौरान यहां रुकने वालीं कई प्रमुख ट्रेनों के स्टापेज को समाप्त कर दिया गया, कई ट्रेन बंद हो गई जिस कारण लोगों को आवागमन में बहुत असुविधा हो रही है, ट्रेन इस क्षेत्र तक पहुंचने का सुगम साधन है। आगामी 18 फरवरी 2023 को शिवरात्रि के पर्व को देखते हुए जन भावना है कि प्रमुख ट्रेन इंटरसिटी, कामायनी, विन्धाचल का स्टापेट पर्व के पूर्व घोषित किया जावे तथा अन्य ट्रेन क्षिप्रा, दयोदया तथा बंद की गई ट्रेन जल्द चालू की जावे ताकि श्रद्धालुजन सुविधापूर्ण दर्शन का लाभ ले सकें,। रेल मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, डीआरएम जबलपुर के नाम जिला कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन सौपा।
इस अवसर पर मनु मिश्रा, नितिन मिश्रा, संजय चौरसिया, पवन गुप्ता, पुरषोत्तम पटेल, केके अग्रवाल, मुकेश, रोहित, पप्पू कुशवाहा, खिल्लु सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button