मध्य प्रदेश

दमोह जिले के वरिष्ठ पत्रकार श्री कमलेश मिश्रा का निधन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के जाने-माने और वरिष्ठ पत्रकार श्री कमलेश मिश्रा का दुखद निधन हो गया है। श्री मिश्रा लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहने के साथ ही कांग्रेस पार्टी के भी वरिष्ठ नेता रहे हैं। पिछली पंचवर्षीय में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ा था, श्री कमलेश मिश्रा के इस तरह अचानक चले जाने की खबर से सभी जन हतप्रभ रह गए हैं। श्री कमलेश मिश्रा जी 53 वर्ष की आयु में अपना भरापूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए हैं. पिछले कुछ दिनों से शारीरिक परेशानियों के कारण वे राजनीति और पत्रकारिता से दूर रहकर पारिवारिक एकाकी जीवन जी रहे थे. बताया गया है कि पिछले दो-तीन दिन से श्री कमलेश मिश्रा जी का भोपाल की बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने 15 फरवरी को दोपहर अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को भोपाल से दमोह लाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button