मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश का पहला ISO प्रमाणित परिक्षेत्र कार्यालय बना तारादेही

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदूखेड़ा वनमंडल अधिकारी महेंद्र सिंह एवं एसडीओ तेंदूखेड़ा रेखा पटेल के निर्देशन में परिक्षेत्र अधिकारी श्रेयांश जैन एवं उनके समस्त स्टाफ को यह गौरव प्राप्त हुआ।
परिक्षेत्र कार्यालय तारादेही मध्यप्रदेश का प्रथम और संभवतः देश का भी प्रथम परिक्षेत्र कार्यालय है जिसने यह उपलब्धि प्राप्त की हैं।
ISO 9000 श्रृंखला में ISO 9001 एकमात्र मानक है जिसे संगठन प्रमाणित कर सकते हैं। ISO 9001:2015 प्रमाणन प्राप्त करने का अर्थ है कि किसी संगठन ने निम्नलिखित का प्रदर्शन किया है: 1 आईएसओ 9001 मानक के दिशानिर्देशों का पालन करता है अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं करता है।
2 नागरिकों की आवश्यकताओं और वैधानिक और नियामक आवश्यकताओं को पूरा करता है।
3 सभी दस्तावेज व्यवस्थित एवं पारदर्शिता के साथ रखता है इसके अंतर्गत परिक्षेत्र कार्यालय में गुणवत्ता सुधार हेतु कार्यालय की अधिसंरचना सुधार किया गया साथ ही वन चौकी समनापुर की काया पलट करते हुए वन सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। सफाई व्यवस्था, गीला सूखा कचरा अलग रखने की प्रक्रिया,रोड सुधार, नागरिकों की समस्या का त्वरित निवारण प्रक्रिया को हल किया गया।
सभी आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन करते हुए व्यवस्थित किया गया।
जैसे विषयों को जल्द निपटान प्रक्रिया के साथ वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट, प्लांटेशन मैनेजमेंट में अधिक कार्य किए गए।
ऑडिटर टीम ने 2 बार ऑफिस का निरीक्षण किया एवं आवश्यक सुझाव दिए जिसे कुछ ही दिनों में पूर्ण कर लिया गया । इस तरह वन परिक्षेत्र तारादेही ISO(9001:2015) प्रमाणित होने वाली प्रदेश का पहला वन परिक्षेत्र कार्यालय बन गया ।वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रेयांश जैन ने कहा हमारी रेंज को यह सर्टिफिकेट मिला हमको बहुत ही खुशि मिली व हमारे दुआरा सभी चीजों का पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है समस्यओं का निराकरण समय सीमा में किया सभी चौकियों की कायाकल्प की आम लोगो को पर्यावरण से रुबरु करवाया व जागरूक किया साफ सफ़ाई आदि व्यवस्थाओ को सही रूप से हम कर पाए।

Related Articles

Back to top button