मध्य प्रदेश

लाडली बहना योजना प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी : विनोद राय

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । इन दिनों प्रदेश भर में चल रही भाजपा की विकास यात्रा के क्रम में दमोह जिले के जबेरा विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक धर्मेंद्र सिंह के साथ स्थानीय नेताओं की फौज सरकार के विकास संकल्प को दोहरा रही है।
गत दिवस तेंदूखेड़ा ब्लॉक में विकास यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री दशरथ सिंह के साथ जबेरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जिला भाजपा के उपाध्यक्ष विनोद राय ने अनेक गांव में जनसंपर्क करते हुए मध्य प्रदेश सरकार की आगामी लाडली बहना योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए आम जनमानस को जागरूक किया है। इस दौरान विनोद राय ने कहा कि शिवराज सिंह सरकार द्वारा जन कल्याण की अनेक योजनाओं के साथ वर्तमान में लागू की गई लाडली बहना योजना प्रदेश के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी। मध्य प्रदेश सरकार जनमानस के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार का यही प्रयास और लगातार विकास कार्य करने की कार्यक्षमता आगामी दिनों में मध्यप्रदेश मे फिर से भाजपा की सरकार बनाएगी। विकास यात्रा के दौरान तेंदूखेड़ा ब्लॉक के अनेक नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button