शराब का अवैध परिवहन करने वाले 8 वाहन जब्त करवा कर किए राजसात
शराब का अवैध परिवहन के मामले में कलेक्टर अरविंद दुबे सख्त
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । रायसेन जिले भर में अवैध शराब बिक्री का कारोबार जमकर फलफूल रहा है। नशेड़ी गांव गांव से लेकर कस्बों में घटिया व सस्ती सूरा के लालच में 2 नम्बर की महुए की कच्ची शराब व देशी अंग्रेजी शराब का सेवन कर रहे हैं। जिले भर में शराब का अवैध परिवहन के मामले में जब्त हुए 8 वाहनों को कलेक्टर अरविंद दुबे ने राजसात करने के आदेश जारी किए है।
प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा के मुताबिक आबकारी विभाग रायसेन के अमले ने अवैध शराब परिवहन के मामले में वाहन क्रमांक एमपी 38 एमजे 7177, बाइक एमपी 04 एमएन 7871, एमपी 40 आर 0973, एमपी 38 एमपी 1490, एमपी 38 एमएन 1023, एमपी 38 एस 2194, एमपी 38-3321 और एमपी 04 एक्स एम 2770 को जब्त किया था।
प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी रायचुरा ने आगे बताया कि इन सभी प्रकरणों में 360 बल्क लीटर देशी शराब और 235 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा को जब्त किया था।सात दो पहिया वाहन, एक तीन पहिया ऑटो को राजसात करने की कार्रवाई की गई है। दस प्रकरणों में यह कार्रवाई हुई है।



