मध्य प्रदेश

बीईओ ने 6 शिक्षकों को जारी किए कारण बताओ नोटिस

स्कूल में लगा रहता था ताला, देरी से आते थे शिक्षक
सिलवानी । स्कूलों में समय से शिक्षक- शिक्षिकाएं नहीं पहुंचने को लेकर मीडिया की टीम ने तहसील के कई स्कूलों का भ्रमण कर पड़ताल की थी। इसके बाद ग्राम नींगरी में संचालित मिडिल एवं प्राथमिक स्कूल में 10:30 बजे तक स्कूल में ताले लगे हुए थे, कोई भी शिक्षक वहां पर नहीं था। बच्चे शिक्षकों के आने और स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे थे। इस अव्यवस्था को लेकर मीडिया ने प्राथमिकता के साथ खबर प्रकाशित कर अफसरों का ध्यानाकर्षण करवाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद बीईओ ने संबधित स्कूलों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उल्लेखनीय है कि शासन के आदेश के अनुसार स्कूल समय पर खुलें, शिक्षक पहुंचें और समय पर ही स्कूल छोड़ें। इसके लिए जन शिक्षक, बीआरसी, एबीसी सहित बीईओ, डीपीसी सहित डीईओ को शासन के आदेश का पालन सुनिश्चित कराना है लेकिन इन्हें मोटा वेतनमान देने के बाद भी इनमें से कई शिक्षकों से सांठ-गांठ करते हुए व्यवस्थाओं को ठेंगा दिखा रहे हैं। जिन शिक्षकों को नोटिस जारी किए हैं, उनमें माध्यमिक शाला नींगरी के राजकुमार रघुवंशी, लक्ष्मी नामदेव, सौरभ जैन, प्राथमिक शाला नींगरी ने के हनुमान दास बैरागी, रमेती गौर, संगीता नामदेव आदि शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button