उत्कर्ष की दुकान में लगी भीषण आग
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह शहर के जबलपुर नाका स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप जैन ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान में सोमवार की शाम को दुकान बंद कर अचानक रात में आग लगने की खबर मिलते ही जबलपुर नाका क्षेत्र में हड़कंप जैसे हालात निर्मित हो गए। आग की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस से लेकर फायर बिग्रेड तक दी। तत्काल मौके पर जबलपुर नाका चौकी से चौकी प्रभारी रामअवतार पांडे, एएसआई परसोत्तम मिश्रा, प्रधान आरक्षक आरक्षक राकेश दहिया, हंड्रेड डायल एएसआई धुनमुन, पायलट सहित पुलिस ने पहुंचकर आग पर फायरबिग्रेड में पदस्थ चालक और सहयोगी के साथ आग पर काबू पाया। स्थानीय मनीष तिवारी पवन बिधौलिया, सतीश बोहरे, भौमिक तिवारी, सर्वेंद्र राय और भी लोगों ने आग पर काबू पाया। अचानक आग कैसे लगी इसकी जांच पुलिस कर रही है. फिर हाल देर तक आग बुझाने का सिलसिला देखने को मिला।



