मध्य प्रदेशराजनीति

भारत की संस्कृति दिल से दिल जोड़ने की जिसे कुछ लोग दूर कर‌ रहे : कमलनाथ

नफरत फैलाने वाली विचारधारा के खिलाफ मजबूती से मुकाबला करना है : राहुल गांधी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 50 राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में कटनी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान, कटनी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम खंपारिया, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मनु दीक्षित, प्रदेश प्रतिनिधि रौनक खंडेलवाल रायपुर पहुंचकर तीन दिवसीय अधिवेशन में सम्मिलित हुए l
सम्मेलन से लौटने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक मुंबई से कोलकाता एवं उत्तर पूर्व के राज्यों से पहुंचे कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदेश प्रतिनिधि इस अति महत्वपूर्ण अधिवेशन में सम्मिलित हुएl
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिग्गज कांग्रेस नेताओं के उद्बोधन कांग्रेस पार्टी के संविधान संशोधन से नई ऊर्जा का संचार हुआ है । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिस तरीके से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगुवाई की एवं सत्कार किया उसके लिए सम्मिलित हर कांग्रेस का प्रतिनिधि उनका आभार व्यक्त करता है l
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खडगे ने उपस्थित कांग्रेस के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा देश में जिस चिंताजनक स्तर पर असमानता बढ़ रही है, उसका बहुत खतरनाक संकेत मिल रहा है। अमीर और अमीर हो रहे हैं, जबकि गरीब और गरीब, गांव और शहर के बीच खाई गहरी हो रही है, तनाव बढ़ रहा है। इसे हमें अपने एजेंडे में लेना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे ने कहा साथियों, काँग्रेस का मतलब है- देश भक्ति, त्याग और बलिदान काँग्रेस का मतलब है- सेवा और समर्पण कांग्रेस का मतलब है- निष्ठा और प्रेरणा, काँग्रेस का मतलब है- समृद्धि और खुशहाली, और कांग्रेस का मतलब है- करुणा और न्याय, कांग्रेस का मतलब है- निर्भयता और अनुशासन, कांग्रेस का मतलब है- भारतीयता। हरेक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता इसी भावना का प्रतीक है। उसे आगे बढ़कर और भी काम करना है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने कहा गरीबों के साथ खड़े रहना है, किसानों, मजदूरों, दलितों, आदिवासियों, नौजवानों और महिलाओं के मुद्दों पर लगातार सक्रियता से हमको लड़ना है। बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ मुहिम को लगातार अपने एजेंडे में रखना है और नफरत फैलाने वाली विचारधारा के खिलाफ मजबूती से मुकाबला करना है और सबसे बड़ी चुनौती बाबासाहेब अम्बेडकर रचित संविधान और लोकतंत्र को बचाने की है।
हमें ये याद रखना चाहिए कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने न केवल देश को आजाद कराया, बल्कि एक समृद्ध भारत की बुनियाद भी रखी। ऐसा भारत निर्मित किया है, जो दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे मजबूत लोकतंत्र है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा इस महाधिवेशन ने साफ़ कर दिया है कि बीजेपी-आरएसएस के ख़िलाफ़ हमारी विचारधारा की लड़ाई तीव्र होगी। चुनावी मुक़ाबले तो होते रहेंगे, पर कितना भी समय लगे और कितना भी संघर्ष हो, हम एकजुट होकर लड़ने को तैयार हैं। भारत जोड़ो यात्रा से भी हमें यही मार्गदर्शन मिला।
पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने आर्थिक प्रस्ताव रखते हुए याद दिलाया कि मुझे खुशी है कि 50 वर्ष पहले सन 1972 में कोलकाता अधिवेशन में मैं शामिल हुआ और आज 50 वर्ष बाद रायपुर में शामिल हुआ हूं 50 वर्ष पहले के भारत और अभी के भारत में बहुत अंतर है बेरोजगारी बड़ी समस्या है रोजगार नहीं मिल रहा है संस्कृति की रक्षा की आवश्यकता है संविधान की रक्षा की आवश्यकता है l
कमलनाथ ने कहा यह देश कई धर्म मानने वालों का देश है विभिन्न जातियों का देश है हजारों देवी देवताओं का मानने वालों का देश है सैकड़ों त्योहारों का देश है सैकड़ों भाषाओं का देश है इस देश की संस्कृति दिल से दिल जोड़ने का रिश्ता रखती है जिसे कुछ लोग दूर करने में लगे हैं कटनी से महामंत्री प्रियदर्शन गौर, पूर्व विधायक प्रदेश प्रतिनिधि निशित पटेल, प्रदेश प्रतिनिधि नीरज सिंह बघेल भी सम्मिलित हुए l

Related Articles

Back to top button