मध्य प्रदेश
भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, नराज लोगो ने दिया ज्ञापन
व्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
ग़ैरतगंज । नगर के वार्ड क्रमांक 1 में स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा को बीते दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त होने से नाराज भीम आर्मी, अहिरवार संघ एवं जाटव संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग ग़ैरतगंज बस स्टैंड पर एकत्रित होते हुए सांकेतिक चक्काजाम करते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए महामहिम राज्यपाल के नाम ग़ैरतगंज अनुविभागीय अधिकारी संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन दिया।
ज्ञापन देने वालो में अहिरवार समाज संघ, भीम आर्मी, मालवीय संघ, जाटव संघ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।




