मध्य प्रदेश

क्षेत्रीय विधायक रंगपंचमी पर होली मिलन समारोह में शामिल होकर अनरय वाले घरों पर पहुंचे

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत रंग पंचमी पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां पर आयोजित रंगपंचमी होली मिलन समारोह में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं, क्षेत्र वासियों को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं । तत्पश्चात क्षेत्रीय विधायक कार्यकर्ताओं के साथ शहर के विभिन्न वार्डों में गमी वाले घरों में पहुंचे और अनरय में शामिल हुए। विधायक के मंडल अध्यक्ष कमल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, पार्षद अजय सिंह जाट, परसोत्तम कुशवाहा, राकेश भार्गव, जितेंद्र सिंह तोमर, अमर सिंह शाक्य, पार्षद बृजेश लोधी इत्यादि कार्यकर्ता साथ थे।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लाडली बहना योजना को लेकर फार्म भरवाने में जो आवश्यक दस्तावेज हैं उसके लिए लोगों को जागृत करने का आह्वान किया। तथा माता बहनों से आग्रह किया है कि शासन की जो भी योजनाएं हैं आप तक पहुंचाई जाएंगी। आपका अपना भाई बेटा मामा रामपालसिंह आपके लिए हमेशा सेवा मैं है चिंता करने की कोई बात नहीं हमेशा मैं आपके साथ हूं।

Related Articles

Back to top button