थाना प्रभारी ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, घायल व्यक्ति को पहुंचाया हॉस्पिटल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला दमोह अंतर्गत थाना हिंडोरिया थाना प्रभारी ने मानवीयता का परिचय देते हुए सड़क किनारे घायल व्यक्ति को वाहन से हॉस्पिटल ले जाकर इलाज कराया।
कुंडलपुर पटेरा मार्ग पर एक आदिवासी समुदाय का व्यक्ति सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा हुआ था। हिंडोरिया थाना प्रभारी संधीर चौधरी ने मार्ग से निकलते वक्त देखा। गाड़ी रुकवाई और उस व्यक्ति को अपनी गाड़ी में लिटाया और उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जिससे व्यक्ति का इलाज शुरू किया गया है। व्यक्ति की हालत बहुत ही गंभीर बताई गई है। आदिवासी समुदाय के व्यक्ति की जिंदगी बचाने में संधीर चौधरी ने मानवीय संवेदनाओं का बेहतर परिचय दिया है। निश्चित रूप से इससे पुलिस विभाग का सम्मान लोगों के प्रति बढ़ा है। नागरिकों ने ऐसे संवेदनशील अधिकारी को सैल्यूट करते हुए सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।



