मध्य प्रदेश

वैज्ञानिक दृष्टि कोण के मौलिक कर्तव्य का निर्वहन वर्तमान समय मे है जरूरी -वरुण चौहान

रिपोर्टर : आशीष रजक, उदयपुरा।
उदयपुरा।
वैज्ञानिक दृष्टि कोण के मौलिक कर्तव्य का निर्वहन वर्तमान समय मे है जरूरी यह बात उदयपुरा न्यायाधीश वरुण चौहान ने तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित वरक्तदान शिविर में व्यक्त किये। रक्त दान शिविर में अनेक समाजसेवियों ने भाग लिया । इस अवसर पर संबोधित करते हुए न्यायाधीश वरुण चौहान ने भारतीय संविधान में उल्लेखित नागरिक के मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कर्तव्य द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए मानववाद एवं ज्ञानार्जन से समाज सुधार समाज सेवा की भावना विकसित करने का आह्वान किया और मौलिक कर्तव्यों का वर्तमान परिवेश में आवश्यकता एवं इनकी उपादेयता प्रतिपादित की। साथ ही आगे रक्तदान के बिषय में अपने विचार रखते हुए न्यायाधीश ने रक्तदान को इंसान के जीवन का सबसे बड़ा दान बताया गया।तहसील विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अनेक समाज सेवियों ने रक्तदान किया और इन सभी रक्तदान करने बाले समाजसेवियों को न्यायाधीश वरुण चौहान द्वारा मौके पर तत्काल प्रशस्ति पत्र भेंट किये गए। इस रक्तदान शिविर में तहसीलदार संजय नागवंशी, नायव तहसीलदार सुनील प्रवास, थाना देवरी प्रभारी राधेश्याम पटेल, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सूर्यप्रकाश मिश्रा समाज सेवी मिथलेश मेहरा धर्मेंद्र सिंह एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ महेंद्र धाकड़ उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने रक्तदान हेतु लोगों को प्रेरित करने का संकल्प लिया। जिला विधिक प्राधिकरण के निर्देश पर 26 जून को आयोजित रक्त शिविर के अवसर पर उपस्थित रक्त दाताओ से कही।माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश ओमकार अध्यक्ष जिला सेवा प्राधिकरण रायसेन की अध्यक्षता एवं श्रीमती संगीता यादव सचिव जिला सेवा प्राधिकरण रायसेन के निर्देश से विधिक सेवा प्राधिकरण समिति उदयपुरा के अध्यक्ष वरुण चौहान ने रक्तदान शिविर में सर्व प्रथम रक्तदान किया वंही उनके परिजनों और तहसीलदार संजय नागवंशी के पुत्रों के द्वारा रक्तदान किया गया। वही थाना प्रभारी देवरी राधेश्याम पटेल सहित देवरी थाना स्टाफ और वन विभाग कर्मचारियों सहित समाजसेवी धर्मेंद्र राजपूत, पवन सेन, पवन भारके , गोपाल राजपूत, शिवेंद्र राजपूत ,राजा रैकवार सहित 18 समाज सेवियो के द्वारा रक्तदान किया गया ।
इस अवसर पर वरुण चौहान न्यायाधीश उदयपुरा, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष जगदीश लोधी, एस पी मिश्रा, मिथलेश मेहरा, डॉ महेंद्र धाकड़, कुलदीप विश्नोई, तहसीलदार संजय नागवंशी, नायव तहसीलदार सुनील प्रभास, थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे । उक्त रक्त दान शिविर विधिक सेवा प्राधिकरण समिति उदयपुरा के तत्वावधान में उदयपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरा में रखा गया।

Related Articles

Back to top button