मध्य प्रदेश

साहू समाज द्वारा बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई मां कर्मा देवी की जयंती

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी। देवरी नगर में मां कर्मा देवी की झांकी के साथ राधा कृष्ण की झांकी के साथ चल समारोह निकाला गया। नगर साहू समाज देवरी द्वारा साहू समाज की आराध्य मां कर्मा देवी की जयंती उत्सव नगर देवरी में बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उदयपुरा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक देवेंद्र पटेल विशेष अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा प्रदेश अतिरिक्त महासचिव हितेश साहू उदयपुरा जिला साहू समाज रायसेन अध्यक्ष बसंत साहू नगर देवरी नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौरसिया जिला महामंत्री चंद्रमोहन साहू विष्णु साहू चिकलोद सहित आदि वरिष्ठ मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा देवी की पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया नगर साहू समाज द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया । मध्य प्रदेश तैलिक समाज के प्रदेश अतिरिक्त महासचिव हितेश साहू ने नगर साहू समाज देवरी की मांग पर पत्र सुनाया एवं साहू समाज द्वारा विधायक देवेंद्र पटेल को साहू समाज द्वारा क्रय की गई भूमि पर समुदायिक भवन बनाने हेतु विधायक निधि से राशि देने का निवेदन किया विधायक देवेंद्र पटेल ने मांग स्वीकार करते हुए साहू समाज सामुदायिक भवन देवरी के लिए ₹500000 विधायक निधि से देने की घोषणा की देवरी नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी से नगर परिषद देवरी में एक रोड या मोहल्ले का नाम मां कर्मा देवी के नाम से किया जाने की मांग की गई नगर परिषद अध्यक्ष ने देवरी नगर में एक रोड का नाम मां कर्मा देवी के नाम से रखे जाने की घोषणा की नगर साहू समाज वरिष्ठ बुजुर्गों एवं छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया सभी अतिथियों ने अपने विचार रखते हुए उद्वोधन दिया बहुत बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ जन्म महिलाएं युवा देवरी सहित क्षेत्र के समस्त ग्रामों के समाज बंधु उपस्थित थे ।
इस अवसर पर कैलाश गुप्ता, जेपी दुबे, राघवेंद्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि अनिल पुरोहित, सांसद प्रतिनिधि यशपाल राजपूत, रमेश टडैया, महेंद्र सोनी, गरुड़ रघुवंशी, परसोत्तम रघुवंशी, नारायण पटेल, सुख मामा लखन कहार, संतोष रघु, कैलाश मेहरा, व्यापारी संघ अध्यक्ष रमेश कुमार सोनी, पंकज महेश्वरी, पुरुषोत्तम रघु, प्रिंस जैन, नीरज श्रीवास्तव, अंकित रघुवंशी, नितेश रघुवंशी, गोटीराम रघुवंशी, अध्यक्ष पप्पू सेठ तहसील अध्यक्ष लालजी साहू, कोषाध्यक्ष एलएन साहू, जिला उपाध्यक्ष राजू साहू मुनीम, विजय साहू, रामबाबू साहू, प्रदीप साहू एसबीआई, मुरारी लाल साहू, नितेश साहू, आशीष साहू, परसोत्तम साहू शिक्षक, अनिल साहू शिक्षक, दिनेश साहू राजकुमार साहू शिक्षक, लालजी साहू, रमेश साहू, पुरुषोत्तम साहू, महेश साहू, तुकाराम साहू, यशवंत साहू, रामबाबू साहू लाइनमैन, संदीप साहू, प्रदीप साहू शिक्षक, अभिषेक साहू, मनोज साहू, गोलू साहू, सतनारायण साहू, रेवाराम साहू, धनराज साहू, चंद्रशेखर साहू, कामता प्रसाद साहू, जगदीश साहू, गोपाल साहू, देवी प्रसाद साहू खापरखेड़ा, गोपी साहू, सौरभ साहू, अभिषेक साहू, नीलेश साहू, ओंकार साहू, सोनू साहू, दीपक साहू सहित बड़ी संख्या में स्वाजातीय बंधु माताएं बहनें नवयुवक मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button