मध्य प्रदेश
सीपीआई टीम ने सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण किया
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । नगर के सीएम राइज स्कूल का निरीक्षण भोपाल लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक जेपी सिन्हा और नरसिंहपुर डीईओ एचपी कुर्मी के द्वारा सोमवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं के संचालन, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और संगीत कक्ष का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया।इस अवसर पर सीएम राइज स्कूल के बच्चों से उन्होंने संवाद किया और शिक्षकों को भी प्रोत्साहित किया।
निरीक्षण दल ने संगीत और खेल शिक्षकों से चर्चा कर स्कूल में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक मनीष तिवारी के नवाचारों की प्रशंसा उन्होंने की।
निरीक्षण दल ने स्थानीय परीक्षा में भी बेहतर परिणाम हेतु कार्य योजना बनाने और उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया।



