क्राइममध्य प्रदेश

MP Board Exam: कक्षा 10 वीं का विज्ञान का पर्चा लीक, मचा दमोह से भोपाल तक हडकंप

गोपनीयता भंग हुई, संबंधितो के विरूद्ध होगी कठोर कार्रवाई : कलेक्टर चैतन्य
कलेक्टर और एसपी. पहुंचे सेलवाड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घटना की दी पूर्ण जानकारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी

दमोह । कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने बताया सोमवार को हाईस्कूल का फिजिक्स (विज्ञान) का पेपर था। भोपाल से मैसेज मिला था कि प्रात: 8:47 बजे फिजिक्स के पेपर के चौथे पेज का इमेज प्राप्त हुआ है, जो कि प्रात: 8:47 बजे भेजा गया है, इसको चेक करने के लिए कहा गया। जैसा कि सभी विदित है, पूरे पेपर इनकोडेड होते हैं, उसमें कोडिंग होती है जिससे बहुत क्लियर पता चलता है कि कौन सी जगह का है, कहां पर वह पेपर दिया गया है और यदि पेपर दिया गया है तो कौन से टाइम में वह हुआ है यह सभी साइबर सेल के माध्यम से पता चलता है। कलेक्टर चैतन्य ने बताया कि तुरंत वे और पुलिस अधीक्षक सिंह संबंधित केंद्र पहुंचे और केंद्र की व्यवस्थाएं देखी। थाने से लेकर केंद्र तक पहुंचने का टाइम और केंद्र में जो पेपर आया है वह बांटने का और केंद्र में जो शॉर्टिंग करते हैं उसकी पूरी व्यवस्था देखी है। उसमें एक भृत्य जो शाला विकास निधि से रखा गया था, उसके मोबाइल से क्लिप को सेंड करने की बात स्पष्ट हुई है। इमेज को डिलीट किया गया है। जिसे पुनः लिया जाएगा और जहां पर भी उन लोगों ने फॉरवर्ड किया होगा, आगे की इन्वेस्टिगेशन में उनको ट्रेस कर के नियम अनुसार सभी लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया छात्रों की एंट्री प्रात: 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में होती है. यह शरारत या किसी व्यक्ति का बहुत छोटे ग्रुप को अगर लाभान्वित करने की बात भी आती है तो वह करने की स्कोप बनता है, इसमें पेपर पूरी तरह बाहर होकर किसी पूरे मासस्केल में किसी को लाभ नहीं होता है और जैसे सभी से बोला गया है पूरी व्यवस्था बनाई गई है। पेपर लेकर आने तक और पेपर बांटने तक लगातार रेवेन्यू अधिकारी या शिक्षा विभाग के अधिकारी होंगे सभी की देखरेख में यह किया जा रहा है और यदि कहीं पर लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा जितने भी लोग वहां पर थे जैसे एक भृत्य की बात सामने आई है उसको बर्खास्त किया जा रहा है और जितने भी केंद्र से संबंधित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और व्यक्ति हैं उन सभी लोगों के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही की जा रही है इसमें पुलिस थाने से लेकर केंद्र तक लाकर और वहां पर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिस पटवारी का काम था, उनके विरुद्ध भी निलंबन की कार्यवाही कर रहे हैं और जितने भी लोग लापरवाही करने में प्रथम दृष्टया पाए गए हैं, सभी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
कलेक्टर एस. क्रष्ण चैतन्य ने कहा जैसे कि पहले भी अवगत कराया गया है प्रात: 8:30 तक छात्र अपने अपने सेंटर के अंदर पहुंचते हैं यह जो पेपर की इमेज बाहर आई है वह 8:47 बजे आई है, मुख्य रूप में पाया है कि बहुत सारे लोगों को इससे फायदा नहीं हुआ है. कोई छोटा सा ग्रुप होगा जिसमें कोई कोचिंग सेंटर हो या कुछ और चलाते होंगे, उन लोगों को इसके माध्यम से कोई लाभ मिल सकता है, वह भी मिलेगा नहीं क्योंकि 8:30 बजे से लगातार हम लोग अंदर ही रहते हैं और पूरी तरह से दृष्टि रखे हुए हैं. यह शरारत के आधार पर या किसी और आधार पर किया जाना मुख्य रूप में हम लोगों ने पाया है। इससे लोगों को कोई फायदा नहीं होगा इससे किसी स्टूडेंट या अन्य व्यक्ति को कोई विशेष रूप से लाभ नहीं होगा लेकिन यह अनावश्यक रूप से किया गया है, जितने भी लोग इसमे शामिल है, सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी.
05 अधिकारी-कर्मचारी निलबिंत केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष को दायित्व से मुक्त किया गया, नये केन्द्राध्यक्ष एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष नियुक्त
कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सैलवाड़ा में हाई स्कूल परीक्षा 2023 विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को व्हाटस्एप पर प्रदर्शित कर, गोपनीयता भंग करने के आरोप में परीक्षा लिपिक अमित भारद्वाज, पर्यवेक्षक निजाम सिंह पोर्ते, पर्यवेक्षक वीरेन्द्र लोधी, पर्यवेक्षक गुड्डा पाल, पर्यवेक्षक राजेन्द्र कुमार जैन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं।।
यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया साथ ही केन्द्राध्यक्ष फागूलाल पटेल एवं सहायक केन्द्राध्यक्ष परूषोतम लाल कुर्मी को तत्काल प्रभाव से दायित्व से मुक्त कर दिया। उन्होंने बताया रवि किशोर राठिया उपस्थित होकर केन्द्राध्यक्ष का प्रभार फागूलाल पटेल से प्राप्त कर 20 मार्च पश्चचात होने वाली हाई एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षायें केन्द्राध्यक्ष और सहायक केन्द्राध्यक्ष अशोक साहू के रूप में परीक्षा सपंन्न करायेगें।
सहायक केन्द्राध्यक्ष तत्काल प्रभाव से निलंबित
शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय सैलवाड़ा में हाई स्कूल परीक्षा 2023 विज्ञान विषय के प्रश्न पत्र को व्हाटस्एप पर प्रदर्शित कर, गोपनीयता भंग करने के आरोप में कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने सहायक केन्द्राध्यक्ष परूषोतम लाल कुर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। प्रदर्शित कर, गोपनीयता भंग करने के आरोप में कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य ने सहायक केन्द्राध्यक्ष परूषोतम लाल कुर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं।

Related Articles

Back to top button