चौरसिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव रायपुर में
सिलवानी।अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आगामी 26 मार्च को भारत के हृदय प्रदेश छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महब के संबंध में उल्लेखित आशय की जानकारी
अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के जिला अध्यक्ष दिनेश चौरसिया ने बताया है कि आगामी 25 एवं 26 मार्च को दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। जिसमें 25 मार्च शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से अतिथि एवं औपचारिक सदस्य का आगमन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मतदान करने के लिए पूरे भारतवर्ष से सभी भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के आधार सदस्य रायपुर पहुंच रहे हैं। तथा 26 मार्च को मतदान के बाद परिणामों की घोषणा की जावेगी। शाम 6:00 बजे प्रक्रिया पूर्ण कर विदाई होगी। उन्होंने सभी आजीवन सदस्यो से कार्यक्रम में सम्मिलित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम स्थल श्री रामस्वरूप निरंजन धर्मशाला होटल बेबीलोन अंतरराष्ट्रीय के पास, एयरपोर्ट रोड, रायपुर छत्तीसगढ़ में होगा। अधिक जानकारी के लिए चौरसिया वेलफेयर सोसायटी छत्तीसगढ़, रायपुर Mob.: 9425516663, 9826142662, 7999607344 से संपर्क किया जा सकता है।



