किसी असामाजिक तत्वों द्वारा शिवजी की मूर्ति को उठाकर इधर से उधर कर दिए जाने पर प्रशासन की सतर्कता पुनः स्थापित किया
पुलिस ने तत्काल गंभीरता से लेते हुए मूर्ति को तलाश किया, जहां लोगों ने राहत की सांस ली…
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । किसी असामाजिक तत्वों द्वारा नगर परिषद पटेरा अंबिका माता मंदिर के पास शिव जी की मूर्ति उठा ली गई थी, जो तत्काल मिल गई और स्थापित कर दी गई है।
बता दें कि थाना पटेरा के नगर परिषद अंबिका माता मंदिर के पास एक शिव मंदिर में किसी मानसिक असामाजिक तत्व के द्वारा मूर्ति को उठाकर इधर- उधर कर दिया गया था, पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश कुमार सिंह द्वारा थाना प्रभारी सहित पुलिस को निर्देशित किया गया, तत्काल थाना प्रभारी पटेरा एसबी मिश्रा और पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए वहां पहुंचकर आसपास जानकारी ली और असामाजिक तत्व को तलाश कर मूर्ति पुनः स्थापित की और वहां के आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली. जहां आसपास के लोग सभी पुलिस अधीक्षक व पुलिस को धन्यवाद देते हुए नजर आ रहे हैं।



