क्राइम

महिला की हत्या कर लाश फेंकी सड़क किनारे, पुलिस जुटी जांच

ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । पुलिस थाना देवनगर क्षेत्र में बीती देर रात की महिला की हत्या का मामला सामने आया है जिसकी लाश सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह देवनगर थाना अंतर्गत नकतरा से 4 किलोमीटर दूर ग्राम कुरावद में सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति द्वारा महिला की हत्या कर लाश को सड़क किनारे फेंक दी।
जानकारी अनुसार शुक्रवार की सुबह मृतक महिला की पहचान गोराबाई उम्र 45 साल निवासी ग्राम कमका, सुल्तानपुर के रूप में हुई। जिसकी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई।।
मृतक महिला विगत कई दिनों से अपने पति से अलग रह रही थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना सहित पुलिस की टीम मोके पर पहुंची। एफएसएल विदिशा की टीम भी मौके पर मौजूद, पुलिस और एफएसएल की टीम मोके पर बारीकी से जाँच कर सबूत जुटाने की कोशिश कर रही है ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना ने कहा महिला की हत्या करने वाला बहुत जल्द होगा पुलिस की गिरफ्त में।
मामला देवनगर थाने के नकतरा चोकी से दो किलोमीटर दूर सुल्तानपुर मार्ग की घटना।

Related Articles

Back to top button