विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर कालेज चलो अभियान चलाया
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार प्रति वर्षानुसार शासकीय महाविद्यालय साईंखेड़ा में 01 मार्च 2023 से कालेज चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बीते दिनों सीएम राइज स्कूल साईंखेड़ा में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम छात्रवृत्ति योजनाओं, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी स्कूली छात्र छात्राओं को महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा दी गई।इसी क्रम में साईंखेड़ा नगरीय क्षेत्र के चैतन्य विद्यालय, सरस्वती विद्यालय, आदर्श हायर सेकंडरी स्कूल, में भी अभियान का संचालन किया गया। अभियान को महाविद्यालय के संरक्षक प्राचार्य प्रो. अभिषेक ऐडे द्वारा शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर डॉ प्रो. संगीता यादव भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का निर्देशन कालेज चलो अभियान के नोडल अधिकारी प्रो. घनश्याम कौरव द्वारा किया जा रहा है। अभियान में महाविद्यालय के शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही। बालकिशन जाटव, पुष्पेन्द्र पटेल, डा. भावना यादव की अहम् भूमिका रही। ब्रजेश मिर्धा, घनश्याम कहार ने सहयोग किया। गौरतलब है कि शासकीय महाविद्यालय साईंखेड़ा में तीन संकाय बीए, बीकॉम, बीएससी संचालित है। कला संकाय में हिंदी साहित्य, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, इतिहास विषय पढ़ाए जाते हैं। साथ ही वाणिज्य विषय प्लेन और बीएससी में बाटनी, कैमिस्ट्री, जूलाजी फिजिक्स, गणित विषय पढ़ाए जाते हैं। उच्च शिक्षा विभाग की नयी शिक्षा नीति के अनुसार अध्ययन अध्यापन किया जाता है। कालेज चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां महाविद्यालय द्वारा चलाई जा रही है।



