Aaj ka Panchang आज का पंचांग शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🧾 आज का पंचाग 🧾
शुक्रवार 21 अप्रैल 2023
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
🌌 दिन (वार) – शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
शुक्रवार के दिन नियम पूर्वक धन लाभ के लिए लक्ष्मी माँ को अत्यंत प्रिय “श्री सूक्त”, “महालक्ष्मी अष्टकम” एवं समस्त संकटो को दूर करने के लिए “माँ दुर्गा के 32 चमत्कारी नमो का पाठ” अवश्य ही करें ।
शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को हलवे या खीर का भोग लगाना चाहिए ।
शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की आराधना करने से जीवन में समस्त सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है बड़ा भवन, विदेश यात्रा के योग बनते है।
🔮 शुभ हिन्दू नववर्ष 2023 विक्रम संवत : 2080 नल, शक संवत : 1945 शोभन
🌐 संवत्सर नाम अनला
🔯 शक सम्वत : 1945 (शोभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत् 5124
🕉️ संवत्सर (उत्तर) पिंगल
☣️ आयन – उत्तरायण
☀️ ऋतु – सौर ग्रीष्म ऋतु
🌤️ मास – वैशाख मास
🌖 पक्ष – शुक्ल पक्ष
📆 तिथि – शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 08:28 AM तक उसके बाद द्वितीया है ।
✏️ तिथि के स्वामी – प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव जी और द्वितीया तिथि के स्वामी भगवान ब्रह्मा जी है।
💫 नक्षत्र – नक्षत्र-भरणी 10:59 PM तक उसके बाद कृत्तिका
🪐 नक्षत्र स्वामी – भरणी नक्षण का स्वामी ग्रह शुक्र है। – इस नक्षत्र के देवता यम है।
📣 योग-प्रीति योग 10:59 AM तक, उसके बाद आयुष्मान योग
⚡ प्रथम करण : बव – 08:28 ए एम तक
✨ द्वितीय करण – बालव – 08:04 पी एम तक
🔥 गुलिक काल : शुक्रवार का (शुभ गुलिक काल) 07:28 ए एम से 09:05 ए एम
⚜️ दिशाशूल – शुक्रवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो दही खाकर यात्रा कर सकते है।
🤖 राहुकाल (अशुभ) – सुबह 31:30 बजे से 12:00 बजे तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदयः- प्रातः 05:38:00
🌅 सूर्यास्तः- सायं 06:22:00
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 04:22 ए एम से 05:06 ए एम
🌇 प्रातः सन्ध्या : 04:44 ए एम से 05:50 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : 11:54 ए एम से 12:46 पी एम
🔯 विजय मुहूर्त : 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:49 पी एम से 07:11 पी एम
🌃 सायाह्न सन्ध्या : 06:50 पी एम से 07:56 पी एम
💧 अमृत काल : 06:14 पी एम से 07:49 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 11:58 पी एम से 12:42 ए एम, अप्रैल 22
🚓 यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
👉🏽 आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
🤷🏻♀️ आज का उपाय-लक्ष्मी मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – ऋषि पाराशर जयंती/चंद्रदर्शन मुहूर्त, देव दामोदर तिथि (असम), राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस, नेशनल येलो बैट डे , राज्यपाल जानकी बल्लभ पटनायक पुण्य तिथि
✍🏼 विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता हैं। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।
🗼 Vastu tips 🗽
पीस लिली प्लांट को स्पेथिफिलम भी कहा जाता है। यह पौधा हवा में मौजूद हानिकारक कणों और बीमारी पैदा करने वाले कणों को दूर भगाकर हवा को शुद्ध करने में मदद करता है। वहीं ये रात को ऑक्सीजन उत्सर्जित करता है।
स्नेक प्लांट एक इंडोर प्लांट है जिसे संसेविया ट्रिफसिआटा भी कहा जाता है। इस पौधे की दुनिया भर में लगभग 70 प्रजातियां हैं और सभी सदाबहार हैं। यह मुख्य रूप से एशिया और अफ्रीका में पाया जाता है। इसके मोटे, नुकीले, तलवार के आकार के 18 इंच तक के पत्ते हो सकते हैं। इसके फूल क्रीम कलर के बहुत ज्यादा खुशबू देने वाले होते हैं। यह देखने में बहुत ही आकर्षक होता है। इसे बढ़ने के लिए बहुत कम पानी की जरूरत होती है।
सिंगोनियम पौधे यह जितना दिखने में खूबसूरत लगते है उतना ही यह आपके घर को शुद्ध ऑक्सीजन भी देते हैं। ये पौधे इनडोर वायु प्रदूषण के घटकों को कम कर सकते हैं।
♻️ जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
उन्नतिकारक कुंजियाँ
हलका भोजन करने से शरीर में स्थूलता कम होती है, मन भी सूक्ष्म होता है | सूक्ष्म मन प्रसन्नता का द्योतक है |
भृकुटी में तिलक करने से ज्ञानशक्ति का विकास होता है |
🧋 आरोग्य संजीवनी 🍯
जलने पर करता है मलहम का काम: नीम में एंटीसेप्टिक गुण होता है और इसलिए शरीर के किसी हिस्से के जल जाने पर उस पर नीम की पत्तियों को पीसकर लगाने से राहत मिलती है और घाव नहीं बढ़ पाता है।
कान दर्द में राहत पहुंचाता है: कान की समस्याओं के लिए नीम का तेल बहुत ही फ़ायदेमंद है।कानों के बहने पर इसके तेल का इस्तेमाल करने पर काफ़ी हद तक राहत मिलती है।
फोड़े-फुंसी होने पर है कारगर दवा: खून साफ़ न होने पर शरीर पर फोड़े-फुंसी आते रहते हैं। फोड़े-फुंसी वाली जगह पर नीम के पत्तों को पीसकर लगाने से राहत मिलती है।
📚 गुरु भक्ति योग 🕯️
आचार्य श्री गोपी राम नें अपने शास्त्र में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जो कि आपको जीवन जीने का सही तरीका सिखाती हैं. साथ ही आप अपने आस-पास के लोगों को भी आसानी से परख सकते हैं. ताकि आपको धोखे का सामना न करना पड़ें. अगर आप अपनों से धोखा मिलता है तो चाणक्य नीति की 5 बातों को ध्यान में रखें.
आचार्य श्री गोपी राम ने अपने शास्त्र में बताया है कि मनुष्य को केवल अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की गलतियों से भी सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए. ऐसा इसलिए कि जब इंसान दूसरों की गलतियों से सीखता है तो खुद से गलती होने की संभावना कम हो जाती है.
दूसरों को न बताएं कमजोरी कहते हैं कि मनुष्य को कभी भी अपनी कमजोरियां सबके सामने व्यक्त नहीं करनी चाहिए. कोशिश ये होनी चाहिए कि आपकी कमजोरियां सामने वाले के सामने न उजागर हो, क्योंकि लोग आपकी कमजोरी का गलत फायदा उठा सकते हैं. जिसकी वजह से आपको धोखा खाना पड़ सकता है.
व्यक्ति में टटोलें ये चीजें कहते हैं कि जिस तरह सोने की परख उसे आग में तपाकर, घिसकर, काट कर और पीट कर की जाती है, वैसे ही व्यक्ति की कुछ चीजों को परखना जरूरी है. इसी से उसके अच्छे या बुरे होने की पहचान होती है
सत्य का मार्ग झूठ बोलने वाले व्यक्ति को एक समय के बाद केवल निराशा ही हाथ लगती है. वहीं, सत्य के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति विकट परिस्थितियों में भी खुद को बचाने में कामयाब रहता है. आचार्य श्री गोपी राम के मुताबिक सत्य का साथ देने वाले व्यक्ति पर ईश्वर की कृपा होती है. अगर ऐसे व्यक्ति के साथ कोई धोखा कर भी दो वो जल्द ही उससे उबर जाता है.
लालच से दूरी कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति के करीब जाने से पहले यह देख लेना चाहिए कि वह किसी लालच से तो नहीं जुड़ा है.शास्त्र के अनुसार, लालची व्यक्ति ज्यादा समय तक साथ नहीं देते हैं. ऐसे में लालची लोगों से हमेशा सावधान और बचकर रहना चाहिए.
·············••●◆❁✿❁◆●••··············
⚜️ प्रतिपदा तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी मानी जाती है। आज प्रतिपदा तिथि को अग्निदेव से धन प्राप्ति के लिए एक अत्यंत ही प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इस अनुष्ठान से अग्निदेव से अद्भुत तेज प्राप्त करने के लिए भी आज का यह उपाय कर सकते हैं। साथ ही आज किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति भी इस अनुष्ठान के माध्यम से अग्निदेव से करवायी जा सकती हैं। इसके लिए आज अग्नि घर पर ही प्रज्ज्वलित करके गाय के शुद्ध देशी घी से (ॐ अग्नये नम: स्वाहा) इस मन्त्र से हवन करना चाहिये।
शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म प्रतिपदा तिथि में होता है वह व्यक्ति अनैतिक कार्यों में संलग्न रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति कानून के विरूद्ध जाकर काम करने वाला भी होता है। ऐसे लोगों को मांस मदिरा काफी पसंद होता है अर्थात ये तामसी भोजन के शौकीन होते हैं। आम तौर पर इनकी दोस्ती ऐसे लोगों से होती है जिन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता अर्थात बदमाश और ग़लत काम करने वाले लोग।

