मध्य प्रदेश
ग्रामीणों को नहीं मिल रहा संबल योजना एवं पीएम आवास का लाभ
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा जनपद के ग्राम हिनौती में आदिवासी मोहल्ले में जब जबेरा जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ सुजान सिंह द्वारा उनके घर घर जाकर लोगों से बात की तो पता चला 35 वर्षीय राजू सींग पिता नारायण सींग आदिवासी की मृत्यु 8 माह पहले हो चुकी थी उनका संबल कार्ड में भी नाम है गरीबी रेखा में भी नाम है एवं 30 वर्षीय निरपत सिंह आदिवासी कि 7 माह पहले मृत्यु हो चुकी संबल कार्ड बना है जबेरा जनपद में 7 महीनों से फाइलें जमा है लेकिन लाभ नहीं मिला साथ ही हिनौती निवासी परम सींग आदिवासी ने बताया कि हमारे मोहल्ले में दर्जनों परिवार ऐसे हैं जिनको अभी तक वर्षों से पीएम आवास करना लाभ नहीं मिला और हम लोग कच्चे मकानों में जीवन यापन कर रहे हैं जो बरसात के समय में कभी भी गिर सकते हैं।



