आंधी तेज बारिश और ओला की से पंचकल्याणक महोत्सव का पांडाल क्षतिग्रस्त
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । सिलवानी तहसील के बम्होरी मे जैन समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम पंचकल्याणक महोत्सव 19 मई से 25 मई तक किया जाना है। लेकिन बुधवार की देर शाम ओला पानी ओर तूफान प्राकृतिक आपदा से सम्पूर्ण व्यवस्था भंग हो गई है। बुधवार को उसी पंडाल के नीचे बैठक चल रही थी। ओर तूफान में सब धराशाई हो गया। गनीमत रही इसमें कोई घायल नही हुआ । मूसलाधार बारिश में सिलवानी तहसील के बेमौसम बारिश से मुड़ापार, तुलसीपार, दिल्हारी बम्होरी, रमपुरा कला आदि ग्रामीण अंचलों में ओलावृष्टि से ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल में हुआ बड़े पैमाने पर नुकसान, वही कई मकानों की छप्पड़ उड़ गई, और कई स्थानों से वृक्ष भी उखड़ गए, साथ ही बिजली व्यवस्था हुई बाधित हुई । वही सिलवानी नगर में भी जोरदार बारिश हुई। जिससे बुधवार के बाजार में भगदड़ मच गई लोग पानी से बचने के लिए यहां वहां भटकते नजर आए। तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली भी चमकती रही।




