युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डां विक्रांत भूरिया, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश शर्मा दमोह आयेगे 5 जून को

ब्यूरो चीफ भगवत सिंह लोधी
दमोह । मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डां बिक्रांत भूरिया, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस सोशल मीडिया अखिलेश शर्मा दमोह आगमन सोमवार दिनांक 5 जून सुबह 10:30 बजे स्थान अंबेडकर भवन कचोरा सब्जी मंडी में हो रहा है।
युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश शर्मा दमोह पहुंचकर जिला युवा कांग्रेस की बैठक लेंगे व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगै। जिला युवा कांग्रेस पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष ब्लाक अध्यक्षों से वार्ड अध्यक्षों से निवेदन है बैठक में आवश्यक रूप से साथियों सहित सम्मिलित हो व कार्यक्रम को सफल बनाएं बैठक में मुख्य रूप से दमोह विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतनचंद जैन, दमोह शहर अध्यक्ष मनु मिश्रा, सेवादल महिला कांग्रेस एनएसयूआई आईटी सेल एवं सभी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।



