मध्य प्रदेश

घटना को लेकर बंजारा समाज में आक्रोश: झोपड़ी में घुसा मिनी ट्रक, सड़क हादसे में एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल

चालक फरार मृतक के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर आरोपी चालक पर सख्त कानूनी कार्यवाही की उठाई मांग
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । थाना कोतवाली के तहत शुक्रवार-शनिवार की रात में रतनपुर जोड़ के पास बनी झोपड़ियों में तेज रफ्तार से दौड़ रहा एक मिनी ट्रक घुस गया। जिससे यहां पर रहने वाले बंजारा समाज के लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस सड़क हादसे में एक एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह तो गनीमत रही है कि झोपड़ी में घुसा मिनी ट्रक नीम के पेड़ से टकराने के बाद वहीं पर रुक गया नहीं तो अन्य झाेपड़ियां भी उसकी चपेट में आ सकती थी।
इस हादसे में झोपड़ी में सो रहे बंजारा समाज के विक्रम सिंह पुत्र चंदन सिंह 23 वर्षीय की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि उसका भाई महाराज सिंह का पैर टूट गया। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है। जबकि फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button