मध्य प्रदेश
संगीतमय श्री श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव का शुभारंभ
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन। गैरतगंज नगर के टेकापार स्थित श्री देवनारायण मंदिर प्रांगण में आज 4 जून से 10 जून 2023 तक पं. धर्मेंद्र शास्त्री जी के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतमय श्री श्रीमद् भागवत श्रवण कराई जायेगी। आज श्री श्रीमद् भागवत कथा से पहले टेकापार स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर जी से कलशयात्रा प्रारंभ हुई जिस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा अयोजन समिति ने समस्त नगर एंव क्षेत्रवासियों से कथा श्रवण कर अपने मानव जीवन को सार्थक करने के लिए आमंत्रित किया।



