मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से महिला होंगी सशक्त, स्वास्थ्य, पोषण में होगा सुधार: रेशु विभोर जैन
सिलवानी । मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आत्मनिर्भरता के लिए सरकार का महत्वपूर्ण कदम है, इससे महिलाओं का समाज, घर, परिवार में समान तो बढ़ेगा ही वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बन सकेगी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 10 जून से महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए आएंगे।
इस आशय के विचार सिलवानी नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर जैन ने नगर के वार्डों में पहुंचकर लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र वितरित किये। अध्यक्ष ने कहा कि अपनी बहनों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एवं अपने विधानसभा के विधायक ठा.रामपाल सिंह राजपूत द्वारा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसका लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है, इसी कड़ी प्रदेश सरकार के द्वारा में महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की है।
प्रदेश सरकार द्वारा हर तबके की सुविधाओं का ध्यान रखकर ही प्रदेश में योजनाएं संचालित की गई है।
अध्यक्ष ने कहा कि वैसे तो नगर की सभी महिलाओं के फार्म भर चुके हैं और सबको स्वीकृति पत्र भी घर घर जाकर नगर परिषद में हमारे साथी हमारी परिषद के पार्षद एवं नगर परिषद के कर्मचारी के द्वारा दिए जा रहे हैं। लेकिन फिर भी कोई महिला किसी भी कारणवश अपना फॉर्म नहीं भर पाई है या उसको स्वीकृत पद नहीं मिल पाया है तो वह चिंता करने की जरूरत नहीं है उनके फार्म में जो भी कमी रही होगी उनका पूरा करके उनके फार्म फिर से भरा जाएंगे।
लाडली बहना के स्वीकृति पत्र वितरित
हर घर तक पहुंचाने में नगर परिषद अध्यक्ष के साथ विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन अपने नगर कि लाडली बहनों चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना बनाई और अब महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना बनाई है। योजना के माध्यम से उनके खाते में सीधे एक हजार रुपए आएंगे। योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और उन्हें अपने घर, परिवार की जरूरतों को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी। महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त होंगी घर के आर्थिक फैसले भी ले सकेगी। हर घर स्वीकृति पत्र वितरित
करने के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।



