मध्य प्रदेश

5 जून 2018 की नीति लागू करने एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने की प्रार्थना सभा कैंडल मार्च निकालकर मौन धारण किया

उड़ीसा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में मृतकों दी श्रद्धांजलि
रायसेन । रायसेन जिले के 550 संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने आज शाम केण्डल मार्च निकालकर प्रार्थना सभा आयोजित की एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मीयों के लिए केबिनेट से पास 5 जून 2018 की नीति जारी कर नियमित कर्मियों के 90% के बराबर वेतन दिए जाने का प्रावधान होने के बावजूद भी बीते 5 साल में इसका लाभ संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को अब तक नहीं दिया गया है, पिछले दिनों अनिश्चित कालीन हड़ताल के दौरान 4 मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर एनएचएम संविदा कर्मियों के राज्य प्रतिनिधियों ने बैठक आयोजित कर 15 मई तक नीति लागू कराने और आदेश जारी करने का वादा किया था लेकिन अब तक कुछ नहीं किया। जिससे संविदा स्वास्थ्य कर्मी सरकार से खासे नाराज है।
उनका कहना है कि 15 जून 2023 तक आदेश जारी नहीं किये जाते है तो तीन चरणों में उग्र आंदोलन भोपाल में किये जाएंगे।
प्रार्थना सभा के दौरान सेवा कॉल के दौरान मृत हुए संविदा कर्मि फार्मासिस्ट यशवंत अहिरवार और बालासोऱ ट्रेन हादसे में मारे गए 288 यात्रियों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रदांजलि दी एनएचएम संविदा कर्मियों ने आज सुबह मुख्यमंत्री के नाम एक मांगपत्र मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा था जिसमें 5 जून 2018 की नीति का लाभ दिए जाने के आदेश 14 जून 2023 तक़ जारी करने,सीएचओ को एमएलएचपी केडर में नियमित किये जाने,पद समाप्ति अथवा अप्रेज़ल के नाम पर निकाले गए साथियों की एनएचएम में वापसी, आउट सोर्स किये गए कर्मियों की एनएचएम में वापसी, आंदोलन के दौरान बनाये प्रकरणों को वापस लिए जाने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button