फुटेरा वार्ड 4 में मनाया मुख्यमंत्री लाड़ली बहना उत्सव कार्यक्रम
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल नगर मंडल दमोह के फुटेरा वार्ड नंबर 4 वार्ड क्रमांक 29 में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना उत्सव कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह चंदेल पार्षद ने माताओं, बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। कार्यक्रम में वार्ड की समस्त माता बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का लाइव कार्यक्रम देखा। रंगोली, दीप प्रज्जवलन कर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहनों को सशक्त बनाने का कार्य किया है इसलिए हम सभी माताएं बहने पुनः मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हैं कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अल्पना शर्मा, मोहिनी गौतम, रजनी शर्मा, आंगनवाड़ी सहायिका पुष्पा नामदेव, अर्चना नामदेव, अंजना रजक, नगर पालिका सुपरवाइजर विष्णु साहू, कार्यक्रम का आभार भाजपा दीनदयाल नगर मंडल महामंत्री पवन सिंह चंदेल द्वारा किया गया।



